Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 22 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भेरूघाट में चलती कार में लगी आग, पुलिस की तत्परता से बची 8 लोगों की जान

Indore Police Action:भेरूघाट में महेश्वर-ओंकारेश्वर दर्शन कर लौट रहे परिवार की कार में अचानक आग लग गई। मौके पर मौजूद डायल-112 टीम ने तत्परता दिखाते हुए 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

  • Reported By: अंशुल मुकाती
Updated On: Jun 22, 2026 | 08:25 AM

कार में लगी आग बुझाता पुलिसकर्मी और हादसे से बचा परिवार (फोटो सोर्स - नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Indore Police Saves Eight Lives: इंदौर ग्रामीण के मानपुर थाना क्षेत्र स्थित भेरूघाट में रविवार रात एक बड़ा हादसा टल गया। महेश्वर और ओंकारेश्वर दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार 8 लोगों को पुलिस और डायल-112 की त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

जाम खुलवा रही थी डायल-112 टीम

पुलिस के अनुसार, 21 जून की रात भेरूघाट में जाम लगने की सूचना मिलने पर डायल-112 के सैनिक करण निनामा और पायलट दीपक मीणा मौके पर मौजूद थे। दोनों यातायात व्यवस्था संभालते हुए जाम को सुचारू करने में जुटे थे।

अचानक धधक उठी कार

रात करीब 9:15 बजे भगवती ढाबे के सामने खड़ी एक इको कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। कार में 6 वयस्कों के साथ 2 छोटे बच्चे भी सवार थे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सम्बंधित ख़बरें

दतिया में सनसनी: घरेलू कलह में युवक ने लाइसेंसी राइफल से खुद को उड़ाया, महिला ने पेट में मारी गोली

मेट्रोपॉलिटन रीजन के मुख्यालय पर सियासत तेज: सांसद के पत्र पर कांग्रेस का सवाल- अब तक कहां थे आप

सीहोर : जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से किया हमला, युवक गंभीर हालत में भोपाल रेफर

मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट, मानसून की लेट एंट्री से बदले हालात

दर्शन कर लौट रहा था परिवार

बताया गया कि कार में सवार सभी लोग ओंकारेश्वर और महेश्वर में दर्शन करने के बाद अपने घर उज्जैन लौट रहे थे। आग लगने के बाद परिवार के सदस्य घबरा गए, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

पुलिस ने दिखाई तत्परता

घटना की सूचना मिलते ही मानपुर थाना प्रभारी महेंद्र मक्खे, प्रधान आरक्षक प्रताप राठौर और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अपनी जान जोखिम में डालकर आग बुझाने के प्रयास किए और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

यातायात डायवर्ट कर खोला जाम

आग लगने के कारण भेरूघाट मार्ग पर यातायात प्रभावित होने लगा था।ग्रामीण पुलिस ने तुरंत ट्रैफिक को दूसरी लेन से डायवर्ट किया, जिससे लंबा जाम नहीं लग सका और आवागमन सुचारू बना रहा।

यह भी पढें:MP News: राज्य सेवा से IPS में पदोन्नति के लिए 25 जून को DPC; IAS पदोन्नति प्रक्रिया अभी लंबित

कोई जनहानि नहीं, जांच शुरू

सौभाग्य से इस घटना में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। हालांकि कार को काफी नुकसान पहुंचा है। फरियादी की शिकायत पर इंदौर ग्रामीण मानपुर थाना पुलिस ने आगजनी का प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने डायल-112 और मौके पर मौजूद टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है, जिसकी वजह से एक बड़ा हादसा टल गया।

Dial 112 heroic rescue bherughat car fire indore rural

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 22, 2026 | 08:25 AM

Topics:  

  • Fire
  • Indore News
  • Madhya Pradesh
  • Madhya Pradesh News
  • MP Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.