Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 22 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दतिया में सनसनी: घरेलू कलह में युवक ने लाइसेंसी राइफल से खुद को उड़ाया, महिला ने पेट में मारी गोली

Datia Crime News : दतिया में घरेलू विवाद के बाद एक युवक ने राइफल से खुद को उड़ा लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी घटना में महिला ने पेट में गोली मार ली, जिसका इलाज जारी है।

  • Reported By: निशांत तिवारी | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jun 22, 2026 | 08:30 AM

कॉन्सेप्ट इमेज (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Datia Suicide Case: दतिया जिले से दो अलग-अलग सनसनीखेज मामले सामने आए हैं, जहां दो लोगों ने आत्मघाती कदम उठाया है। पहली घटना सेवढ़ा थाना क्षेत्र के रसूलपुरा गांव की है, जहां एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद और नशे की लत के चलते अपनी ही लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वहीं, दूसरी घटना इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के जोहनिया गांव की है, जहां एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते कट्टे से अपने पेट में गोली मार ली, जिसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

सेवढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रसूलपुरा में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति ने खुद को मौत के घाट उतार लिया। जानकारी के अनुसार, गांव के रहने वाले जसराम गुर्जर को शराब पीने की गंभीर लत थी। वह अक्सर नशे की हालत में घर आता था और परिवार के साथ विवाद करता था। रविवार को भी किसी बात को लेकर परिवार में तीखी कहासुनी हुई, जिसके बाद वह गुस्से में अपनी 315 बोर की लाइसेंसी राइफल लेकर घर से बाहर निकल आया।

6 फीट दूर नाली में जा गिरा शव

परिजनों ने अनहोनी की आशंका को देखते हुए उसे रोकने की बहुत कोशिश की, लेकिन जसराम ने आव देखा न ताव और खुद पर गोली चला दी। गोली सीधे उसके सिर में लगी, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। गोली का झटका इतना तेज था कि उसका शव करीब छह फीट दूर जाकर एक नाली में जा गिरा।

सम्बंधित ख़बरें

भेरूघाट में चलती कार में लगी आग, पुलिस की तत्परता से बची 8 लोगों की जान

मेट्रोपॉलिटन रीजन के मुख्यालय पर सियासत तेज: सांसद के पत्र पर कांग्रेस का सवाल- अब तक कहां थे आप

सीहोर : जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से किया हमला, युवक गंभीर हालत में भोपाल रेफर

मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट, मानसून की लेट एंट्री से बदले हालात

पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया शव

घटना की सूचना मिलते ही सेवढ़ा थाना पुलिस और एसडीओपी अजय चनाना तुरंत बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और हथियार को जब्त कर लिया। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण घरेलू कलह और अत्यधिक नशा सामने आ रहा है।

महिला ने कट्टे से मारी गोली

दूसरी खौफनाक वारदात इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के जोहनिया गांव से सामने आई है। यहां रविवार को एक महिला ने कथित तौर पर कट्टे से खुद को गोली मार ली। गोली लगने के बाद महिला लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। गोली महिला के शरीर के भीतर ही फंस गई है, जिससे उसकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है।घटना के तुरंत बाद घबराए परिजन उसे आनन-फानन में इंदरगढ़ स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।

ग्वालियर मेडिकल कॉलेज रेफर

प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दतिया जिला अस्पताल दतिया रेफर कर दिया। लेकिन जिला अस्पताल में भी स्थिति न सुधरने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। इन दोनों घटनाओं ने पुलिस प्रशासन को अलर्ट कर दिया है। जहां पहली घटना में पुलिस पारिवारिक विवाद के एंगल पर जांच कर रही है, वहीं दूसरी घटना में पुलिस के सामने कई सवाल खड़े हैं।

ये भी पढ़ें : सीहोर : जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से किया हमला, युवक गंभीर हालत में भोपाल रेफर

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इंदरगढ़ थाना पुलिस का कहना है कि अभी तक महिला द्वारा ऐसा आत्मघाती कदम उठाने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। इसके अलावा, पुलिस इस बात की भी गहनता से पड़ताल कर रही है कि महिला के पास वह अवैध कट्टा कहां से आया और इसका असली मालिक कौन है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है।

Datia crime news suicide by rifle woman injured

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 22, 2026 | 08:30 AM

Topics:  

  • Crime
  • Madhya Pradesh News
  • Suicide

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.