Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 22 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सीहोर : जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से किया हमला, युवक गंभीर हालत में भोपाल रेफर

Sehore Crime News : सीहोर के ग्राम सेवनिया में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हुई मारपीट में एक युवक गंभीर घायल हुआ, जिसे भोपाल रेफर किया गया।

  • Reported By: विजेंद्र सिंह राणा | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jun 22, 2026 | 07:47 AM

घायल के बयान दर्ज करती पुलिस (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Sehore Land Dispute Clash: सीहोर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेवनिया में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हिंसक झड़प हो गई। लंबे समय से चल रहे जमीनी विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला शुरू हो गया। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है।

ग्रामीणों के अनुसार, गांव में एक जमीन के टुकड़े को लेकर दो परिवारों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई। देखते ही देखते बहस गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और एक-दूसरे पर हमला करने लगे। खेत के पास हुए इस विवाद से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

युवक के सिर में आई गंभीर चोट, भोपाल रेफर

मारपीट के दौरान एक युवक के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। युवक खून से लथपथ होकर मौके पर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने घायलों को ग्रामीणों की मदद से सीहोर जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल युवक की हालत गंभीर बताते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए भोपाल के हायर सेंटर रेफर कर दिया। अस्पताल परिसर में भी कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बनी रही।

सम्बंधित ख़बरें

मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट, मानसून की लेट एंट्री से बदले हालात

मां की डांट से नाराज किशोर घर छोड़कर पहुंचा सिकंदराबाद, 24 घंटे में पुलिस ने खोज निकाला

नकली चांदी बेचकर ज्वेलर्स से 20 हजार की ठगी, फर्जी बिल और आधार कार्ड का सहारा

भंडारा में जुआ और अवैध शराब अड्डों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 लाख का माल जब्त

ये भी पढ़ें : वेयरहाउस विवाद पर सियासत तेज, संजय नगाइच के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार; पटवारी के समर्थन में उतरी पार्टी

पुलिस ने दर्ज किए बयान

कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीहोर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और मामले में जल्द कार्रवाई की जाएगी। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

Sehore land dispute clash youth serious bhopal referred

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 22, 2026 | 07:47 AM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Crime
  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.