Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 6 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नगर निगम में ज्ञापन देने पहुची कांग्रेस अपनी ही नेता प्रतिपक्ष के होर्डिंग पर घिरी, बीजेपी ने उठाये सवाल

Indore Poster Politics: इंदौर में शहर को पोस्टर-होर्डिंग मुक्त बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा, जिसे लेकर बीजेपी ने नेता प्रतिपक्ष के होर्डिंग पर ही सवाल खड़े कर दिए।

  • Reported By: अंशुल मुकाती
Updated On: Jul 06, 2026 | 06:32 PM

नगर निगम पर ज्ञापन देते कांग्रेस कार्यकर्त्ता (फोटो सोर्स - नवभारत )

Follow Us
Follow Us:

Indore Poster Poster Protest: शहर को पोस्टर-बैनर मुक्त बनाने की मांग को लेकर सोमवार को शहर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल नगर निगम आयुक्त ने नाम ज्ञापन सौंपने पहुंचा। कांग्रेस ने सरकारी स्थानों पर राजनीतिक पोस्टर-बैनर लगाने पर रोक लगाने और सख्त कार्रवाई की मांग की ताकि शहर की सुन्दरता बनी रहे। लेकिन इसी अभियान के बीच कांग्रेस की नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट के पोस्टर को लेकर बीजेपी ने सवाल खड़े किये है, नेता प्रतिपक्ष के पदभार के दिन शहर में सरकारी स्थानों पर लगे पोस्टरों से पार्टी की मुहिम पर सवाल उठने लगे हैं।

कांग्रेस नेताओ के द्वारा पोस्टर लगाए जाने पर जारी होंगे नोटिस

शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि शहर की सुंदरता बनाए रखने के लिए किसी भी राजनीतिक दल के नेता या कार्यकर्ता को सरकारी संपत्तियों पर पोस्टर-बैनर लगाने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए। कांग्रेस ने यह भी कहा कि यदि कोई नियम तोड़ता है तो उसके खिलाफ जुर्माना और कार्रवाई होनी चाहिए। पार्टी ने दावा किया कि वह स्वयं भी ऐसे पोस्टर नहीं लगाएगी और यदि कांग्रेस का कोई कार्यकर्ता नियम तोड़ेगा तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई करेगी।

नेता प्रतिपक्ष के पदभार के दिन की तस्वीरों ने खड़े किए सवाल

जिस मुद्दे को लेकर कांग्रेस नगर निगम पहुंची थी, उसी नगर निगम मुख्यालय के सामने और अन्य सरकारी स्थानों पर कुछ दिनों पहले कांग्रेस की नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट के फोटो वाले पोस्टर लगाये गए थे। इसे लेकर राजनीतिक हलकों में सवाल उठने लगे कि क्या कांग्रेस अपने नेताओं पर भी वही नियम लागू कर सकेगी, जिसकी मांग वह प्रशासन से कर रही है।

सम्बंधित ख़बरें

मुरैना: 74.77 करोड़ के सरसों तेल घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, केएस ऑयल्स के चेयरमैन समेत 12 पर केस दर्ज

मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र पर विवाद; छानबीन समिति के सामने आमने-सामने हुए पक्ष और विपक्ष

इंदौर एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा! VIP पास को लेकर टर्मिनल मैनेजर और अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक

बेटी के निकाह में शामिल होने पेरोल पर उज्जैन पहुंचा अहमदाबाद ब्लास्ट केस का दोषी अबरार; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बीजेपी ने उठाए सवाल – अपने घर में अंधेरा रख शहर में उजाले की कर रही कांग्रेस बात

कांग्रेस के इस प्रदर्शन को लेकर बीजेपी ने निशाना साधा है, बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता जेपी मूलचंदानी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा की कांग्रेस का यह ज्ञापन पूरी तरह दिखावा है। जिन नेताओं की राजनीति ही होर्डिंग और बैनरों पर चलती रही, वे आज इंदौर शहर को होर्डिंग मुक्त बनाने की बात कर रहे हैं।

जनता इस दोहरे चरित्र को अच्छी तरह समझती है।अगर कांग्रेस वास्तव में गंभीर है तो सबसे पहले अपनी नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट और उनके नेताओं के द्वारा लगाए गए होर्डिंग को लेकर कारवाई करे, अपने घर में अंधेरा रखकर पूरे शहर को उजाला दिखाने का प्रयास नहीं चलेगा।

यह भी पढें:Indore News: पूर्व कांग्रेस नेता राकेश सिंह यादव का राहुल गांधी को खुला पत्र, पार्टी की कार्यशैली पर उठाए सवाल

अब निगाहें कांग्रेस के अगले कदम पर

कांग्रेस ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि यदि उसके किसी नेता या कार्यकर्ता ने सरकारी स्थान पर पोस्टर लगाए हैं तो उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट से जुड़े पोस्टरों को लेकर कांग्रेस खुद का कैसे बचाव करती है ।

Congress anti hoarding drive sonila mimrot banners indore

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 06, 2026 | 06:32 PM

Topics:  

  • Indore News
  • Jitu Patwari
  • Madhya Pradesh
  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.