Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 12 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुरैना जिला अस्पताल के शिशु वार्ड में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Morena Hospital News: मुरैना जिला अस्पताल के शिशु वार्ड में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कर्मचारियों की तत्परता से फायर एक्सटिंग्विशर के जरिए आग पर तुरंत काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।

  • Reported By: योगेश पाराशर | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jul 12, 2026 | 05:50 PM

जिला अस्पताल में लगी आग (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Morena District Hospital Fire : मुरैना जिला अस्पताल के शिशु वार्ड में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वार्ड की छत में लगे पंखे की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते ही वार्ड में भर्ती बच्चों के परिजन और अस्पताल स्टाफ घबरा गए। हालांकि कर्मचारियों की तत्परता और सूझबूझ से कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, घटना जिला अस्पताल के शिशु वार्ड क्रमांक-2 की है। सुबह वार्ड में लगे सीलिंग फैन की वायरिंग में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे चिंगारियां निकलने लगीं और देखते ही देखते आग भड़क उठी। जिस स्थान पर आग लगी, वहां प्लाईवुड की फॉल्स सीलिंग लगी हुई थी। ऐसे में आग तेजी से फैलने की आशंका पैदा हो गई और वार्ड में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

वार्ड में मौजूद थे कई नवजात

घटना के दौरान वार्ड में कई नवजात और बच्चे भर्ती थे। आग लगते ही जिला अस्पताल स्टाफ ने तत्काल मरीजों और उनके परिजनों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा। इसी बीच ड्यूटी पर मौजूद एक कर्मचारी ने बिना देर किए फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

सम्बंधित ख़बरें

महाकाल सवारी में VIP घेरे पर मेयर के तीखे सवाल, CM-कलेक्टर को लिखा पत्र, पूछा- आम श्रद्धालु कैसे करेंगे दर्शन?

नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO

रायसेन में तालिबानी बर्बरता: मोटर चोरी के शक में 2 युवकों को खंभे से बांधकर पीटा, करंट लगाया, 2 आरोपी अरेस्ट

नर्मदापुरम नगर पालिका में 7.78 करोड़ के घोटाले का आरोप, राजस्व वसूली में हेराफेरी, दो कर्मचारियों पर FIR

समय रहते आग पर काबू पाया

हालांकि आग बुझने तक पूरे वार्ड में धुआं भर गया था, लेकिन समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से किसी भी मरीज या कर्मचारी को नुकसान नहीं पहुंचा। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने बिजली व्यवस्था की जांच शुरू कर दी है।

पहले भी लग चुकी है आग

गौरतलब है कि जिला अस्पताल में आग लगने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अस्पताल में अग्नि सुरक्षा के लिए फायर सेंसर और ऑटोमैटिक अलार्म सिस्टम लगाए गए हैं, लेकिन इस घटना के दौरान उनके प्रभावी रूप से सक्रिय नहीं होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

ये भी पढ़ें : दतिया उपचुनाव: भाजपा बोली- सब सामान्य तो कांग्रेस ने कहा- ‘पार्टी विद ए डिफरेंस’ की सच्चाई आई सामने

फायर सेफ्टी व्यवस्था पर गंभीर सवाल

शिशु वार्ड जैसे संवेदनशील विभाग में आग लगने की घटना ने अस्पताल की फायर सेफ्टी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल अस्पताल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है। कर्मचारियों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के कारण इस बार बड़ा हादसा टल गया, लेकिन भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

Morena district hospital child ward fire short circuit incident

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 12, 2026 | 05:50 PM

Topics:  

  • Fire
  • Madhya Pradesh News
  • Morena News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.