- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Indore Road Tragedy Truck Crushes Pedestrians Crowd Sets Fire Video
इंदौर की सड़क पर मौत बनकर दौड़ा ट्रक! कई राहगीरों को कुचला…भीड़ ने लगाई आग, सामने आया खौफनाक VIDEO
MP News: इंदौर के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने करीब 8 से 10 वाहनों को टक्कर मार दी। वाहन की गति इतनी तेज थी कि उसके रास्ते में आने वाले सभी वाहन इसकी चपेट में आ गए।
- Written By: अभिषेक सिंह

इंदौर में ट्रक ने कई राहगीरों को कुचला (सोर्स- सोशल मीडिया)
Indore Road Accident: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। वहीं, हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, इंदौर के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने करीब 8 से 10 वाहनों को टक्कर मार दी। साथ ही कई लोगों को रौंद दिया। ट्रक की गति इतनी तेज थी कि उसके रास्ते में आने वाले सभी वाहन इसकी चपेट में आ गए। वाहनों से टकराने के बाद ट्रक बड़ा गणपति पर रुक गया।
आक्रोशित भीड़ ने ट्रक को फूंका
जिसके बाद यहां जुटी आक्रोशित भीड़ ने ट्रक में आग लगा दी। एक बाइक सवार भी ट्रक के नीचे फंस गया जिसे जलते ट्रक के नीचे से निकाला गया। घायलों को लगातार अस्पताल भेजा जा रहा है। हादसा इतना भयानक था कि पुलिस और एम्बुलेंस यातायात बाधित कर लगातार बचाव कार्य में लगे हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Indore Car Driver Crush Colony Child: इंदौर में मासूम के ऊपर से गुजरी कार, दिल दहला देने वाला VIDEO आया सामने
क्या नरोत्तम मिश्रा को फल गया नवग्रह मंदिर? मध्य प्रदेश में उपचुनाव की आहट, MLA राजेंद्र भारती को 3 साल की सजा
जीवाजी यूनिवर्सिटी का पेपर हो गया लीक? समय से पहले बांटे गए प्रश्नपत्र; Aron कॉलेज का हैरान करने वाला मामला
3 साल की जेल और 30 दिन का अल्टीमेटम…दतिया विधायक राजेंद्र भारती पर कोर्ट का बड़ा फैसला; कांग्रेस को लगा झटका
ब्रेकिंग… इंदौर के एयरपोर्ट रोड स्थित शिक्षक नगर पर बड़ा हादसा। एक ट्रक ने 10-15 राहगीरों को कुचला। कई मौत।#indore #INDvsPAK #IndoreNews –#Indore pic.twitter.com/xjRyI8Ymhc — Adv.surendra Alawa 𓃵 (@advsurendralawa) September 15, 2025
हादसे में 2 लोगों की मौत
इस भयावह हादसे में 2 लोगों के मारे जाने की ख़बर सामने आ रही है। इंदौर में हुए इस दर्दनाक रोड एक्सीडेंट के वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगे हैं। जिसमें आप साफ देख सकते हैं किस तरह से लोंगों को रौंद दिया गया है।
इंदौर में एयरपोर्ट शिक्षक नगर में ट्रक ने कई राहगीरों को रौंदा कई के हताहत होने की खबर pic.twitter.com/4gAsS5TsQ3 — SanjayGupta_Journalist (@sanjaygupta1304) September 15, 2025
हिरासत में लिया गया ट्रक ड्राइवर
ट्रक ड्राइवर अभी पुलिस हिरासत में बताया जा रहा है। घायलों को अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जाम लगे यातायात को भी खुलवाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: पहले मारी टक्कर…फिर 19 Km दूर ले गई हॉस्पिटल, BMW चालक महिला ने अरेस्ट होते ही किया बड़ा खुलासा
पुलिस ने दी घटना की जानकारी
एडिशनल सीपी अमित सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ट्रक ने 2-3 गाड़ियों को टक्कर मारी जिसके बाद उसमें आग लग गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि 8 लोग घायल हैं। ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें ट्रक के मालिक को भी आरोपी बनाया जाएगा।
Indore road tragedy truck crushes pedestrians crowd sets fire video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
संगठन सृजन अभियान के तहत अमरावती ग्रामीण कांग्रेस की बैठक
Apr 03, 2026 | 08:28 PMरेत तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, तुमसर और पालांदुर में ट्रैक्टर जब्त, 3 पर मामला दर्ज
Apr 03, 2026 | 08:21 PMExplainer: पाम बोंडी की छुट्टी और टॉड ब्लैंच की एंट्री; आखिर ट्रंप ने क्यों बदला अपना अटॉर्नी जनरल?
Apr 03, 2026 | 08:21 PM‘यहीं से शुरू हुआ सफर…’ डेब्यू को 39 साल पूरे होने पर भावुक हुए चंकी पांडे, शेयर किया थ्रोबैक वीडियो
Apr 03, 2026 | 08:15 PMढोंगी खरात को कोयटे व आवारे ने बनाया सिद्ध पुरुष, इन्हीं के जरिए हुई चाकणकर से मुलाकात
Apr 03, 2026 | 08:10 PMई-चालान के 75 लाख जुर्माने में से सिर्फ 8.58 लाख वसूले, वाहन चालकों को नोटिस जारी
Apr 03, 2026 | 08:01 PMअकोला महानगर क्षेत्र के लिए स्वतंत्र अतिरिक्त तहसील कार्यालय को मंजूरी, सरकारी आदेश हुआ जारी
Apr 03, 2026 | 08:01 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














