- Hindi News »
- Delhi »
- Woman Driver Hits Man Drives 19km To Hospital Makes Big Reveal After Arrest
पहले मारी टक्कर…फिर 19 Km दूर ले गई हॉस्पिटल, BMW चालक महिला ने अरेस्ट होते ही किया बड़ा खुलासा
- Written By: अक्षय साहू
Delhi News: दिल्ली पुलिस ने बीएमडब्ल्यू कार हादसा मामलें में आरोपी महिला चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि बीएमडब्ल्यू को जब्त कर लिया गया है; घटनास्थल की फोरेंसिक जांच करवाई जा रही है।

BMW कार हादसे के मृतक नवजोत सिंह (फोटो- सोशल मीडिया)
Delhi BMW Accident Case : दिल्ली पुलिस ने छावनी मेट्रो स्टेशन के पास हुए बीएमडब्ल्यू कार हादसे में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हादसे में जान गंवाने वाले वित्त मंत्रालय के अफसर नवजोत सिंह की मौत के बाद आरोपी महिला चालक गगनप्रीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक हादसे में गगनप्रीत भी मामूली चोटें आई थी। इसलिए जैसे ही शुरूआती इलाज के बाद उन्हें छुट्टी मिली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
नवजोत सिंह की मौत के बाद परिवार ने आरोप लगाया कि, हादसे के बाद आरोपी महिला चालक ने नवजोत को जानबूझकर 19 किलोमीटर दूर अपने परिवार से जुड़े एक छोटे से अस्पताल में ले गई। जबकि उस इलाके में ही कई बड़े और नामी अस्पताल मौजूद थे।
गुरुद्वारे से पत्नी के साथ लौट रहे थे नवजोत
यह घटना रविवार दोपहर की है, जब नवजोत अपनी पत्नी संदीप कौर के साथ मोटरसाइकिल पर बंगला साहिब गुरुद्वारे से दर्शन कर लौट रहे थे। तभी रिंग रोड पर धौला कुआँ के पास, एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से नवजोत और संदीप दोनों सड़क पर गिर पड़े। नवजोत को सिर, चेहरे और पैरों में गंभीर चोटें आईं, जबकि संदीप को कई जगहों पर फ्रैक्चर हुआ। संदीप कौर ने बताया कि हादसे के समय उन्होंने हेलमेट पहना हुआ था, जबकि नवजोत ने पगड़ी बाँध रखी थी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली के 150 बहुमंजिला मकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, हिंसा की आशंका के बीच पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
दिल्ली में बड़ा सियासी धमाका, प्रवेश वर्मा ने सौरभ भारद्वाज पर ठोका 5 करोड़ का मानहानि केस, जानें पूरा मामला
दिल्ली के साकेत में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोगों की मौत की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
दिल्ली-NCR में इमरजेंसी अलर्ट! मौसम विभाग ने दी भीषण बारिश-तूफान की चेतावनी, अचानक मोबाइल पर बजने लगा सायरन
#WATCH दिल्ली पुलिस ने धौला कुआं BMW दुर्घटना मामले के आरोपी गगनप्रीत को जीटीबी नगर स्थित न्यूलाइफ अस्पताल से हिरासत में ले लिया। pic.twitter.com/OnFVfSuNwH — ANI_HindiNews (@AHindinews) September 15, 2025
नवजोत की भाभी ने बताया कि परिवार इस हादसे से बेहद आहत और गुस्से में है। उन्होंने आरोप लगाया कि हादसे के बाद आरोपियों ने नवजोत को पास के किसी बड़े अस्पताल की जगह दूर ले जाकर इलाज में देर की, जिससे उसकी जान जा सकती थी। अगर उसे समय रहते सही इलाज मिला होता, तो शायद उसकी जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने कहा, जो भी इस मामले में दोषी है चाहे वो अस्पताल हो या वह महिला जो गाड़ी चला रही थी उसे सजा मिलनी ही चाहिए।”
यह भी पढ़ें: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, PM मोदी की यात्रा के बाद चूड़ाचांदपुर में RAF पर पथराव, थाने पर हमला
गुरुग्राम की रहने वाली है आरोपी
मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि आरोपी चालक महिला और उसका पति गुरुग्राम के रहने वाले हैं। हादसे में उन्हें भी चोटें आईं हैं जिलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बीएमडब्ल्यू और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया है। साथ ही घटनास्थल की फोरेंसिक जांच करवाई जा रही है।
Woman driver hits man drives 19km to hospital makes big reveal after arrest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नाग नदी चौड़ीकरण अधूरा, बारिश से पहले नदी सफाई के दावों की खुली पोल; नागपुर में कई हिस्से बदहाल
May 31, 2026 | 12:19 PMHealthy Diet For Weight Loss: वजन कम करने से ज्यादा जरूरी हैं ये 7 चीजें, तभी घटेगी पेट की चर्बी
May 31, 2026 | 12:17 PM426 करोड़ की जल परियोजना पर बड़ा अपडेट, 15 लाख आबादी को मिलेगा 273 एमएलडी पानी
May 31, 2026 | 12:14 PMछत्रपति संभाजीनगर में मौसम का बदला मिजाज: बादलों की आवाजाही से पारा लुढ़ककर 38 डिग्री पर पहुंचा, गर्मी से राहत
May 31, 2026 | 12:12 PMगुजरात के मेडिकल स्टूडेंट की जॉर्जिया में मौत की आशंका! 17 दिनों बाद नदी में शव मिलने की खबर
May 31, 2026 | 12:11 PMहीरो बनने क्यों चले गए… अभिषेक पर हमले के बाद BJP मंत्री का पलटवार, बोले- एक अंडा फेंका तो उनको चोट लग गई!
May 31, 2026 | 12:06 PM70 की उम्र में सिर पर मिठाई का टोकरा लेकर बेचते हैं सामान, बुजुर्ग की खुद्दारी ने जीत लिया लोगों का दिल
May 31, 2026 | 12:00 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














