Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एमपी का ऐसा मामला कि टिश्यू बन गया इशू , भगवा रंग के टिश्यू पेपर को लेकर खड़ा हुआ था विवाद, रेस्टोरेंट मालिक को दे डाली चेतावनी

MP News: इंदौर में भगवा रंग के टिश्यू पेपर पर विवाद हो गया, जहां करणी सेना ने रेस्टोरेंट को कड़ी चेतावनी दी है। यदि दोबारा ऐसा हुआ तो अंजाम बहुत बुरा होगा, घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Mar 09, 2025 | 04:32 PM

इंदौर के रेस्टोरेंट में भगवा रंग के टिश्यू (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Indore: देश के सबसे स्वच्छ शहर में अव्वल रहने वाला इंदौर अब एक अलग ही विवाद के कारण चर्चा में है। यहां के एक मॉल स्थित रेस्टोरेंट में भगवा रंग के टिश्यू पेपर का इस्तेमाल किए जाने पर करणी सेना ने कड़ा विरोध जताया है। घटना तब हुई जब करणी सेना के कुछ कार्यकर्ता लंच करने पहुंचे और उन्हें हाथ पोंछने के लिए भगवा रंग का नैपकिन दिया गया। इसे अपमानजनक मानते हुए उन्होंने रेस्टोरेंट मालिक से जवाब मांगा। इसके बाद संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने होटल संचालकों को चेतावनी दी कि यदि दोबारा ऐसा हुआ, तो वे पूरे होटल को तहस-नहस कर देंगे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे यह मामला और तूल पकड़ रहा है।

कैसे भड़का था विवाद

घटना इंदौर के एक मॉल के रेस्टोरेंट में हुई, जहां करणी सेना के कार्यकर्ता लंच कर रहे थे। जैसे ही उन्होंने भगवा रंग के टिश्यू पेपर देखे, वे नाराज हो गए। उनका कहना था कि भगवा हिंदू संस्कृति और आस्था का प्रतीक है, इसे टिश्यू पेपर जैसी वस्तु में इस्तेमाल करना अस्वीकार्य है। उन्होंने कर्मचारियों से सवाल किया कि टिश्यू पेपर के लिए किसी अन्य रंग का चयन क्यों नहीं किया गया। कुछ देर में करणी सेना के अन्य सदस्य भी वहां पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

करणी सेना की चेतावनी, तहस-नहस कर देंगे

करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग प्रताप राघव ने रेस्टोरेंट मालिक को सख्त चेतावनी देते हुए कहा, “भगवा हमारी आन-बान-शान है। अगर दोबारा ऐसा हुआ तो होटल का नामोनिशान मिटा देंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि अगर टिश्यू पेपर में रंग इस्तेमाल करना ही है, तो हरा रंग चुन लिया जाए, लेकिन भगवा का ऐसा प्रयोग असहनीय है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने होटल प्रबंधन को चेतावनी दी कि वे भविष्य में इस तरह की कोई गलती न दोहराएं।

म.प्र. की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विवाद पर सोशल मीडिया की प्रतिक्रिया

इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग करणी सेना के विरोध को सही ठहरा रहे हैं, तो कुछ इसे अनावश्यक विवाद बता रहे हैं। इस बीच, रेस्टोरेंट प्रबंधन ने सफाई देते हुए कहा कि टिश्यू पेपर का रंग महज संयोग था और किसी भी धर्म या आस्था का अपमान करने की मंशा नहीं थी। हालांकि, करणी सेना इस सफाई से संतुष्ट नहीं है और अपनी चेतावनी पर कायम है।

Indore mp news such case tissue issue controversy arose saffron coloured tissue paper restaurant owner warned karni sena hindu

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 09, 2025 | 04:32 PM

Topics:  

  • Indore
  • Madhya Pradesh News
  • MP Viral News

सम्बंधित ख़बरें

1

मौत की दवाई पर MP में बैन, 9 मासूमों को हमेशा के लिए सुलाने वाली दवा पर CM ने कसा शिकंजा

2

मौत का ‘मीठा’ जहर? कफ सिरप पीने से 11 मासूमों की मौत, दो राज्यों में मचा हड़कंप

3

खुशियां विसर्जित! खंडवा में दुर्गा विसर्जन बना मौत का मंजर, जानें कैसे डैम में डूब गईं 11 जिंदगियां

4

खंडवा में दुखदाई हुआ दशहरा, दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा; तालाब में पलटा ट्रैक्टर, 11 की मौत

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.