Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Indore Gair: इंदौर गेर में पहली बार बड़ा हादसा, रंगपंचमी की खुशियों के बीच कुचले जाने से एक की मौत, सीएम ने जताया दुख

Indore Gair: इंदौर गेर में हर साल लाखों की संख्या में लोग पहुंचते हैं, इस बार भी करीब 5 लाख लोगों के शामिल होने की सूचना है। पहली बार बड़ा हादसा हुआ, जिसमें एक युवक हुई। गेर को देखने यूनेस्को की टीम भी पहुंची हुई थी।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Mar 19, 2025 | 09:46 PM

इंदौर गेर 2025 (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर की ऐतिहासिक रंगपंचमी गेर, जो हर साल लाखों लोगों को उमंग और उत्साह से भर देती है, इस बार एक दर्दनाक हादसे का गवाह बनी। राजवाड़ा क्षेत्र में निकली गेर के दौरान एक व्यक्ति ट्रैक्टर की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान एमवाय अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इस हादसे ने पूरे माहौल को गमगीन कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गेर में शामिल होने का अपना कार्यक्रम रद्द कर मृतक के परिवार को 4 लाख रुपए सहायता देने की घोषणा की।

गेर यात्रा में रंग और खुशियों के बीच हुए इस हादसे के कारण हर कोई स्तब्ध रह गया। मृतक की उम्र 45 वर्ष बताई गई है और उसकी जेब में सिर्फ 150 रुपये मिले। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पांच लाख से अधिक लोगों की भीड़ में यह हादसा हुआ, जिसने आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि प्रशासन और आयोजक इस बार की गेर को यूनेस्को की सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल कराने के प्रयास में लगे हुए थे। आयोजन को देखने के लिए यूनेस्को की टीम भी इंदौर पहुंची थी।

हादसे के बाद माहौल बदला

गेर में लोग रंग, गुलाल और संगीत के साथ आनंद ले रहे थे। लेकिन ट्रैक्टर से हादसे के बाद जश्न का यह माहौल मातम में बदल गया। घटना के बाद आयोजकों और प्रशासन की तरफ से सावधानी बढ़ाई गई। इंदौर में रंगपंचमी पर गेर होली को बहुत जोरदार मनाया जाता है। यहां की गैर पूरे देश-दुनियां के लिए आकर्षक का केन्द्र है।

मध्यप्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सीएम का बड़ा फैसला

सीएम मोहन यादव ने न सिर्फ अपना कार्यक्रम रद्द किया, बल्कि मृतक के परिवार को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया। प्रशासन ने भी पूरी घटना की जांच के आदेश दिए हैं। अभी तक का रिकॉर्ड रहा है इंदौर गेर का सेलिब्रेशन पूरे उत्साह और हर्षोउल्लास  के साथ मनाया जाता रहा है, लेकिन कभी भी कोई बड़े हादसे की सूचना नहीं मिली है। इस बार यूनेस्को की टीम भी इस गेर को कवर करने के लिए पहुंची हुई थी।

Indore gair first time a big accident happened indore gair one person died after being crushed amidst the happiness rangpanchami cm expressed grief

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 19, 2025 | 09:46 PM

Topics:  

  • Holi
  • Indore
  • Madhya Pradesh News

सम्बंधित ख़बरें

1

इंदौर में दूषित पानी से अब तक 13 की मौत से हाहाकार, हाई कोर्ट ने मोहन सरकार को लगाई फटकार

2

मीडिया के सामने आपा खो बैठे कैलाश विजयवर्गीय, इंदौर पीड़ितों के सवाल पर बोले- फोकट का प्रश्न मत पूछो

3

इंदौर में ‘मौत का पानी’! 8 की जान गई, 100 बीमार, ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार पर भड़का विपक्ष

4

प्रेमजाल में फंसाकर तुड़वाई शादी, MP में ‘सोनू’ बनकर इमरान ने लूटी हिंदू महिला की आबरू

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.