- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Indore Farmer Grew Saffron In A Room Of His House Without Soil
बिना मिट्टी के उगाया कश्मीर की बर्फीली वादियों वाला केसर, जानें इंदौर के किसान ने कैसे किया कमाल
केसर का उत्पादन खासकर कश्मीर में ही होता है, लेकिन वहां से सैकड़ों किलोमीटर दूर मध्यप्रदेश के इंदौर के एक किसान ने ‘एयरोपॉनिक्स' पद्धति की मदद से अपने घर के कमरे में बिना मिट्टी के केसर उगाया है।
- Written By: राहुल गोस्वामी

बिना मिट्टी के उगाया केसर
इंदौर: हमारे देश में युं तो केसर का उत्पादन खासकर कश्मीर में ही होता है, लेकिन बर्फीली वादियों वाले इस क्षेत्र से सैकड़ों किलोमीटर दूर मध्यप्रदेश के इंदौर के एक प्रगतिशील किसान ने ‘एयरोपॉनिक्स’ पद्धति की मदद से अपने घर के कमरे में बिना मिट्टी के केसर उगाया है।
किसान अनिल जायसवाल के घर की दूसरी मंजिल के इस कमरे में इन दिनों केसर के बैंगनी रंग के खूबसूरत फूलों की बहार आई हुई है। वहीं नियंत्रित वातावरण वाले कमरे में केसर के पौधे प्लास्टिक की ट्रे में रखे गए हैं। ये ट्रे खड़ी रैक में रखी गई हैं ताकि जगह का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल किया जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Indore Car Driver Crush Colony Child: इंदौर में मासूम के ऊपर से गुजरी कार, दिल दहला देने वाला VIDEO आया सामने
हत्या के 9 महीने बाद लौटे राजा रघुवंशी, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी
वायरल होने का चक्कर पड़ा भारी! चलती कार पर स्टंट करते युवक को इंदौर पुलिस ने पकड़ा
इस बाबत केसर उत्पादक अनिल जायसवाल ने बताया कि, ‘‘मैं कुछ साल पहले अपने परिवार के साथ कश्मीर घूमने गया था। वहां पम्पोर में केसर के खेत देखकर मुझे इसके उत्पादन की प्रेरणा मिली।”
जायसवाल ने बताया कि उन्होंने अपने घर के कमरे में केसर उगाने के लिए ‘एयरोपॉनिक्स’ तकनीक के उन्नत उपकरणों से तापमान, आर्द्रता, प्रकाश और कार्बन डाइऑक्साइड का नियंत्रित वातावरण तैयार किया ताकि केसर के पौधों को कश्मीर जैसी मुफीद आबो-हवा मिल सके। उन्होंने बताया कि 320 वर्ग फुट के कमरे में केसर की खेती का बुनियादी ढांचा तैयार करने में उन्हें करीब 6.50 लाख रुपये की लागत आई।
यहां पढ़ें – जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर जारी
इसके साथ ही जायसवाल ने बताया कि, उन्होंने केसर के एक टन बीज (बल्ब) कश्मीर के पम्पोर से मंगाए थे और इसके फूलों से वह इस मौसम में 1.50 से दो किलोग्राम केसर प्राप्त करने की उम्मीद कर रहे हैं।
केसर की खेती को लेकर उन्होंने बताया कि, ‘‘ मैंने अपने घर के कमरे के नियंत्रित वातावरण में केसर के ये बल्ब सितंबर के पहले हफ्ते में रखे थे और अक्टूबर के आखिरी हफ्ते से इन पर फूल खिलने लगे।”
केसर की इस खास खेती में जायसवाल का पूरा परिवार ही उनका हाथ बंटाता है। यह परिवार केसर के पौधों को गायत्री मंत्र और पक्षियों की चहचहाहट वाला संगीत भी सुनाता है। इसके पीछे परिवार का अपना फलसफा है।
जायसवाल की पत्नी कल्पना कहतीं हैं कि,‘‘पेड़-पौधों में भी जान होती है। हम केसर के पौधों को संगीत सुनाते हैं ताकि बंद कमरे में रहने के बावजूद उन्हें महसूस हो कि वे प्रकृति के नजदीक हैं।”
केसर, दुनिया के सबसे महंगे मसालों में एक है और अपनी ऊंची कीमत के लिए इसे ‘‘लाल सोना” भी कहा जाता है। इसका इस्तेमाल भोजन के साथ ही सौंदर्य प्रसाधनों और दवाओं में भी किया जाता है। भारत में केसर की बड़ी मांग के मुकाबले इसका उत्पादन कम होता है। नतीजतन भारत को ईरान और दूसरे देशों से इसका आयात करना भी पड़ता है। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Indore farmer grew saffron in a room of his house without soil
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Breaking News: ईरान ने बहरीन पर बरपाया कहर…सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी पर बोला हमला, सामने आया खौफनाक VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:03 AMWeather News: आसमान से बरसी ‘आफत’ ने बढ़ाई धड़कनें, 18 राज्यों में कुदरत का कहर और किसानों का छलका दर्द
Apr 05, 2026 | 09:58 AMMumbai में गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, 4 लाख तक की कीमत के सिलेंडर जब्त
Apr 05, 2026 | 09:54 AMसिंदेवाही में पुलिया तोड़कर नदी में गिरा ओवरलोड ट्रक, मची खलबली! रेत तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा
Apr 05, 2026 | 09:49 AMHome Decor: पेस्टल कलर्स और इनडोर प्लांट्स का जादू: इस समर सीजन अपने घर को ऐसे बनाएं स्टाइलिश और फ्रेश
Apr 05, 2026 | 09:43 AMMaharashtra में ऑटो परमिट की होगी जांच, मराठी न जानने वालों पर कार्रवाई संभव
Apr 05, 2026 | 09:41 AMछत्रपति संभाजीनगर में डिजिटल सुविधा, महावितरण की SMS सेवा; घर बैठे मिलेगी बिजली की जानकारी
Apr 05, 2026 | 09:41 AMवीडियो गैलरी

शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM
इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PM
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM













