-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Chandrapur Sindewahi Sand Truck Accident River Bridge Illegal Smuggling Nagpur Highway
सिंदेवाही में पुलिया तोड़कर नदी में गिरा ओवरलोड ट्रक, मची खलबली! रेत तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा
- Written By: प्रिया जैस
Sindewahi Sand Truck Accident: चंद्रपुर के सिंदेवाही में भीषण हादसा! रेत से लदा ओवरलोड ट्रक पुलिया तोड़कर नदी में गिरा। हादसे ने खोली अवैध रेत तस्करी और प्रशासन की लापरवाही की पोल।

पुलिया से नदी में गिरा रेत भरा ट्रक (सौजन्य-नवभारत)
Overloaded Truck Accident: चंद्रपुर जिले के सिंदेवाही तहसील में चंद्रपुर-नागपुर राज्य महामार्ग पर रेत का परिवहन करनेवाला एक तेज रफ्तार ट्रक पुलिया की सुरक्षा दीवार तोड़ कर सीधे नदी में जा गिरा। इस दुर्घटना से परिसर में खलबली मच गयी। रात के अंधेरे में शुरू रेत तस्करी का यह मामला फिर से एक बार चर्चा में आया है।
इस संबंध में मिली जानाकारी अनुसार, शनिवार तडके 3 से 4 बजे के दौरान एम एच 40 सिटी 7222 क्रमांक का रेत से ओवरलोड ट्रक नागपुर की दिशा में जा रहा था। पलसगांव (जाट) के पास बोकडडोह नदी की पुलिया पर इस ट्रक के चालक का संतुलन बिगड़ गया। बताया जाता है कि इस ट्रक की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि पुलिया की लगभग 100 फुट लंबी सीमेंट की मजबूत सुरक्षा दीवार पत्तो जैसी बिखर गई।
इस टक्कर के बाद ट्रक सीधे नदी में जा गिरा। सौभाग्य से, इस भीषण हादसे में अब तक कोई जीवित हानि होने का समाचार नही है। परंतु एक शख्स के गंभीर रुप से घायल होने व उसकी हालत नाजुक होने की बात कही जा रही है। ट्रक का बडे पैमाने पर नुकसान भी हुआ है। साथ ही पुलिया का भी बडा नुकसान होने की बात कही जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर जिले में औसत 31.84 प्रतिशत जलसंग्रह, बारिश बढ़ने पर राहत की उम्मीद
चंद्रपुर: जिवती के किसानों को भी मिलेगा योजनाओं का लाभ, CM फडणवीस ने दिए ऑफलाइन सातबारा जारी करने के निर्देश
लोन से लेकर डिपॉजिट तक में खेल! ऑडिट में खुली पोल, चंद्रपुर की पतसंस्था में ढाई करोड़ का गबन
चंद्रपुर में सर्पदंश से 6 वर्षीय मासूम की मौत, जिवती की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल
स्थानीय नागरिकों में भारी रोष
सिंदेवाही परिसर से बीते अनेक दिनों से रेत, गिट्टी और मुरुम का अवैध परिवहन धडल्ले से चल रहा है। ग्रामीणों ने इस बात से प्रशासन को अवगत भी कराया था। यह ट्रक क्षमता से अधिक (ओव्हरलोड) भरे होते है। महामार्ग पर अनियंत्रित रफ्तार से चलते है।
इससे भविष्य में इसी तरह के बडे हादसे होकर मासूम लोगों की जान जाने का डर भी जताया जा रहा है। तड़के हुए इस हादसे को लोग प्रशासन की घोर लापरवाही व गहरी नींद में होने की बात कह रहे है। इस भीषण हादसे के बाद क्या प्रशासन जागेगा? ऐसा सवाल भी संतप्त नागरिकों ने पूछा है।
अनसुलझे सवालों की हो पड़ताल
यह ट्रक नागपुर का है तो यहां कैसे आया? क्या इस ट्रक के पास पूरे दस्तावेज थे? क्या प्रशासन की अनुमति थी? इस ट्रक में चोरी की रेत थी या अनुज्ञप्ति से निकाली रेत थी? यह ट्रक किसका था? किस घाट से रेत निकाली गई? यह ट्रक निकला तो पुलिस को जानकारी थी?
यह भी पढ़ें – किडनी बेच दी, जमीन छिन गई, अब मुझे इच्छामृत्यु दे दो! चंद्रपुर के किसान की दर्दभरी पुकार, CM का आदेश भी बेअसर
राजस्व विभाग कैमेरों से निगरानी करता है, तो क्या इस ट्रक के बारे में राजस्व विभाग के पास जानकारी है? जैसे कई सवालों के जवाब पुलिस व प्रशासन को जांच के बाद देना पडेगा। इसके तार केवल सिंदेवाही ही नहीं बल्की नागभीड, ब्रम्हपुरी व चिमूर से भी जुडे होने का संदेह है। प्रशासन को इस दिशा में ठोस जांच पड़ताल करने की मांग नागरिकों ने उठाई है।
ओव्हरलोड वाहनों पर कडी कार्रवाई कब?
संबंधित विभाग ने इस मामले की तत्काल जांच पड़ताल कर दोषी रेत माफिया और ओव्हरलोड परिवहन करनेवालों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, ऐसी मांग सिंदेवाही तहसील के नागरिकों ने की है। अब प्रशासन इस मामले को लेकर गंभीरता दिखाता है या पूर्व की तरह ही नींद में होने का बहाना करता है? इस ओर सभी का ध्यान लगा है।
Chandrapur sindewahi sand truck accident river bridge illegal smuggling nagpur highway
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
Jul 02, 2026 | 08:11 AMआधी रात अफगानिस्तान में जोरदार भूकंप, 5.5 की तीव्रता से हिली धरती; नींद से जाग उठे लोग
Jul 02, 2026 | 08:06 AMRain Update: ठाणे में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, ट्रैफिक जाम और जलभराव के बीच 4 जुलाई तक अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 08:03 AMNavabharat Nishanebaaz: बागियों को बीजेपी का सहारा, विपक्षी दलों में फूट का नजारा
Jul 02, 2026 | 08:01 AMडिंडौरी में लापरवाही पर प्रशासन सख्त: चार सीएचओ का सात दिन का वेतन रोका, तीन स्वास्थ्यकर्मियों को नोटिस जारी
Jul 02, 2026 | 07:57 AM36 करोड़ खर्च किए फिर भी कई गांवों में जल संकट, वर्धा में 906 उपाययोजनाएं कागजों पर मंजूर
Jul 02, 2026 | 07:55 AMइंदौर में बारिश बनी आफत: सड़कें बनीं तालाब, जल निकासी की व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल
Jul 02, 2026 | 07:48 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














