Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 23 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इंदौर कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष नियुक्ति पर बवाल, सोनिला मिमरोट की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस में विरोध

Opposition Post Clash: इंदौर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष पद पर सोनिला मिमरोट की नियुक्ति के बाद कांग्रेस में विरोध शुरू हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्णय के बाद विरोध किया जा रहा है।

  • Written By: अंशुल मुकाती
Updated On: Jun 23, 2026 | 09:30 AM

इंदौर नगर निगम में सोनिला मिमरोट को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है

Follow Us
Follow Us:

Indore Congress Appointment Controversy:इंदौर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष के पद पर सोनिला मिमरोट की नियुक्ति के बाद कांग्रेस संगठन के भीतर विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा लागू किए गए “एक व्यक्ति-एक पद” फॉर्मूले के तहत पूर्व नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे को पद से हटाकर यह जिम्मेदारी सोनिला मिमरोट को सौंपी गई है। चिंटू चौकसे वर्तमान में कांग्रेस के शहर अध्यक्ष भी हैं, ऐसे में संगठन ने दोनों पद एक ही व्यक्ति के पास नहीं रखने का निर्णय लिया।

घोषणा के साथ ही शुरू हुआ विरोध

सोनिला मिमरोट के नाम की घोषणा होते ही कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने खुलकर नाराजगी जाहिर करना शुरू कर दिया। खासतौर पर विधानसभा क्रमांक-1 क्षेत्र में इस फैसले को लेकर असंतोष देखने को मिला। कई कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट और संदेश साझा कर अपनी आपत्ति दर्ज कराई।

सोशल मीडिया पर इस्तीफों की घोषणा

विधानसभा-1 के कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने पदों से इस्तीफा देने की घोषणा भी कर दी। कार्यकर्ताओं का कहना है कि संगठन ने स्थानीय कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं से चर्चा किए बिना निर्णय लिया है, विधानसभा 1 से ही दीपू यादव की पत्नी इस पद के लिए दावेदार थी। वहीं कुछ नेताओं का मानना है कि इस नियुक्ति से पार्टी के भीतर गुटबाजी और बढ़ सकती है।

सम्बंधित ख़बरें

देवास नाका फ्लाईओवर के रास्ते से हटाये गए अतिक्रमण, 30 दुकानों पर चला बुलडोजर

शिशुकुंज स्कूल का किचन सील, एक्सपायरी मसाले मिलने पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Sanjay Gandhi Death Anniversary: 1980 में विमान हादसे में हुई संजय गांधी की मौत और बदल गई देश की राजनीति

‘अगर हम काफिर हैं तो हमारी बनाई सड़कों पर न चलें’, कैलाश विजयवर्गीय के बयान ने फिर मचाया बवाल; देखें VIDEO

कांग्रेस संगठन के सामने चुनौती

नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति को लेकर खड़े हुए इस विवाद ने कांग्रेस संगठन के लिए नई चुनौती खड़ी कर दी है। पार्टी नेतृत्व अब असंतुष्ट कार्यकर्ताओं को मनाने और संगठन में एकजुटता बनाए रखने की कोशिश में जुट सकता है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि जल्द ही नाराज कार्यकर्ताओं को संतुष्ट नहीं किया गया तो इसका असर आगामी राजनीतिक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों पर भी पड़ सकता है।

यह भी पढें:शिशुकुंज स्कूल का किचन सील, एक्सपायरी मसाले मिलने पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

कांग्रेस की ओर से नहीं आया आधिकारिक बयान

फिलहाल इस विरोध को लेकर इंदौर कांग्रेस की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि संगठन के वरिष्ठ नेता इसे आंतरिक मामला बताते हुए जल्द समाधान निकालने की बात कह रहे हैं। अब सभी की नजर इस बात पर है कि पार्टी नेतृत्व विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं को किस तरह साधता है और संगठनात्मक संतुलन कैसे बनाए रखता है।

Indore congress leader opposition sonila mimrot appointment row

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 23, 2026 | 09:30 AM

Topics:  

  • Congress
  • Indore News
  • Jitu Patwari

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.