Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ladakh Violence |
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हीरों की नगरी पन्ना में अवैध खनन का खेल, कांग्रेस नेता पर गिरी गाज, अब चुकाने होंगे 124 करोड़ रुपए

MP news: पन्ना जिले में अवैध खनन मामले में कांग्रेस नेता श्रीकांत दीक्षित पर कलेक्टर न्यायालय ने 1.24 अरब का जुर्माना लगाया। आदेशों की अवमानना और ढाई लाख घन मीटर से अधिक उत्खनन साबित हुआ।

  • By पूजा सिंह
Updated On: Sep 27, 2025 | 07:55 PM

कांग्रेस नेता श्रीकांत दीक्षित (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Congress Leader Fined More Than 1 Billion Rupees: मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में अवैध खनन के मामले में कांग्रेस नेता पर कलेक्टर न्यायालय ने एक अरब 24 करोड़ 55 लाख 85 हजार 600 रुपए का जुर्माना लगाया है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री और डायमंड स्टोन क्रेशर के प्रोपराइटर श्रीकांत दीक्षित पर गुनौर तहसील के बिलघाड़ी में पत्थरों का अवैध खनन करने का आरोप है। लगातार आदेशों की अवमानना करने पर कलेक्टर कोर्ट ने सख्त कार्रवाई की है।

उपसंचालक खनिज प्रशासन पन्ना एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गुन्नौर की जांच के आधार पर यह निर्णय पारित किया गया है। कलेक्टर न्यायालय द्वारा उपसंचालक खनिज प्रशासन पन्ना को कांग्रेस नेता से नियमानुसार राशि वसूलकर शासकीय कोष में जमा करने निर्देशित किया गया है।

लगातार आदेशों की अवमानना पर कलेक्टर सख्त

कलेक्टर न्यायालय ने माना है कि मामले में पर्याप्त और उचित अवसर नोटिस जारी तिथि से ही प्रदान किया जा रहा है, लेकिन अनावेदक द्वारा आदेशों की लगातार अवमानना कर प्रकरण को लंबित रखने के हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं। जिससे परिलक्षित होता है कि अनावेदक को स्वतः ही प्रारंभ से ज्ञात है कि अवैध उत्खनन का कोई पर्याप्त दस्तावेजी बचाव साक्ष्य नहीं है। अनावेदक द्वारा मात्र 99 हजार 300 घन मीटर की रॉयल्टी जमा कराई गई है, जबकि उत्खनन 2 लाख 72 हजार 298 घन मीटर में किया गया है।

कलेक्टर से की गई थी शिकायत

पन्ना कलेक्टर से शिकायत की गई थी कि गुनौर तहसील के बिलघाड़ी में मेसर्स डायमंड स्टोन क्रेशर के मालिक और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश मंत्री श्रीकांत दीक्षित द्वारा पत्थर निकालने के लिए जितना क्षेत्र स्वीकृत किया गया था, उससे ज्यादा क्षेत्र से पत्थर निकाला गया है। इस शिकायत में बताया गया था कि दीक्षित की स्टोन क्रेशर कंपनी द्वारा करोड़ों की रॉयल्टी चोरी की गई है।

ये भी पढ़ें : ‘हिन्दू पर्व आते ही इनको गर्मी…’, उपद्रवियों को योगी की चेतावनी, बोले-डेंटिंग पेंटिंग करनी पड़ती है

शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि पन्ना से लेकर भोपाल तक श्रीकांत दीक्षित का कोई काम नहीं रुकता है। इस मामले की जांच की गई। जिसके बाद कलेक्टर ने ऐक्शन लेते हुए कांग्रेस नेता पर बड़ा जुर्माना लगा दिया। कलेक्टर कोर्ट ने कांग्रेस नेता पर करीब 124 करोड़ का जुर्माना लगाया है।

In the illegal mining case in panna the collectors court imposed a fine of 124 crore rupees on congress leader shrikant dixit

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 27, 2025 | 07:51 PM

Topics:  

  • Congress
  • Madhya Pradesh
  • Madhya Pradesh News

सम्बंधित ख़बरें

1

शाह ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, 160 प्लस का टारगेट किया सेट, बोले-लालू एंड कंपनी ने बिहार को लूटा

2

नहीं जलेगा ‘कलयुगी शूर्पणखा’ सोनम का पुतला! इंदौर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, मां ने जताई थी आपत्ति

3

भाभी को हुआ ननद से प्यार…5 साल का बच्चा छोड़कर हुई फरार, रोमैंटिक चैट ने खोले चौंकाने वाले राज

4

अकेले चले थे, पीछे रह गए! असम के लोकल चुनाव में BJP को झटका, क्षेत्रीय दल ने सिखाया सबक

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.