Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ladakh Violence |
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शाह ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, 160 प्लस का टारगेट किया सेट, बोले-लालू एंड कंपनी ने बिहार को लूटा

Amit Shah: बिहार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। साथ कांग्रेस और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, यह राज्य से घुसपैठियों को खदेड़ देने का चुनाव है।

  • By पूजा सिंह
Updated On: Sep 27, 2025 | 07:16 PM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Union Home Minister Amit Shah: दो दिन के बिहार दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को अररिया के फारबिसगंज हवाई पट्टी मैदान में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा और उन्हें पार्टि का मालिक बताया। साथ ही आरजेडी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

अमित शाह ने कहा कि एनडीए को एक बार दो तिहाई बहुमत से जिता दें तो हम बिहार की पावन धरती से एक-एक घुसपैठिये को चुन-चुनकर निकाल देंगे। विधानसभा चुनाव के लिए 160 प्लस का टारगेट सेट कर दिया। इससे पहले 2025 में एनडीए को 225 के लक्ष्य की बात कही जा रही थी।

‘लालू एंड कंपनी ने राज्य को लूट लिया’

आगे अमित शाह ने कहा कि, दो तिहाई बहुमत वाली सरकार बनते ही बिहार से सभी घुसपैठियों को खदेड़कर भगा दिया जाएगा। राजद पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि, बिहार में लालू एंड कंपनी ने राज्य को लूट लिया। ढ़ेर सारे घोटाले किए और कांग्रेस ने भी घपले-घोटाले को अंजाम देकर देश को लूटने का काम किया। 11 साल से नरेंद्र मोदी की सरकार है। विरोधी उन पर चार आने के भ्रष्टाचार का आरोप भी नहीं लगा सके। अभी राहुल गांधी आए थे। उन्होंने यात्रा निकाली उसका मकसद था घुसपैठियों को बचाना। इसमें तेजस्वी यादव भी शामिल थे। ये लोग चाहते हैं कि घुसपैठियों को भी वोटिंग का अधिकार मिले। लेकिन, ऐसा कभी नहीं होगा, यह हमारा संकल्प है।

‘यह राज्य से घुसपैठियों को खदेड़ देने का चुनाव है’

अमित शाह ने कहा कि 2020 के विधानसभा चुनाव में किशनगंज छोड़कर सीमांचल के सभी जिलों में एनडीए को अच्छी संख्या में सीटें मिलीं। हमारा गठबंधन नंबर एक पर रहा। इस बार किशनगंज का कसर पूरा कर लेना है। राहुल और लालू के लिए यह चुनाव उनकी पार्टी को जिताने का है। लालू के बेटे को मुख्यमंत्री बनाने का चुनाव है। लेकिन हमारे लिए यह राज्य से घुसपैठियों को खदेड़ देने का चुनाव है। कोसी क्षेत्र को हमेशा के लिए बाढ़ से मुक्त करने क चुनाव है।

ये भी पढ़ें : ‘हिन्दू पर्व आते ही इनको गर्मी…’, उपद्रवियों को योगी की चेतावनी, बोले-डेंटिंग पेंटिंग करनी पड़ती है

चार-चार दीपावली कैसे मनाएंगे?

अमित शाह ने बताया कि चार-चार दीपावली कैसे मनाएंगे? एक दीपवाली तो उस दिन के लिए मनाएंगे जब प्रभु श्रीराम वनवास काटकर अयोध्या लौटे। दूसरी दीपावली मनाएंगे क्योंकि पीएम मोदी ने राज्य की 75 लाख महिलाओं को रोजगार के लिए 10-10 हजार की सौगात दी। तीसरी दीपावली जीएसटी दरों में सुधार के लिए मनाएंगे जिससे मोदी जी ने 395 से ज्यादा वस्तुओं के दाम कम कर दिए। और चौथी दीपावली उस दिन मनाएंगे जब बिहार में 160 से ज्यादा सीटों के साथ एनडी-भाजपा की सरकार बनेगी। इस बार दीपवाली में सिर्फ स्वदेशी चीजों की खरीददारी करेंगे।

Union home minister amit shah energized party workers in bihar and targeted the rjd and congress in his speech

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 27, 2025 | 07:16 PM

Topics:  

  • Amit Shah
  • Bihar Politics
  • Congress
  • RJD

सम्बंधित ख़बरें

1

Ashok Choudhary Exclusive: अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर का खोला कच्चा चिट्ठा, तेजस्वी पर साधा निशाना

2

अकेले चले थे, पीछे रह गए! असम के लोकल चुनाव में BJP को झटका, क्षेत्रीय दल ने सिखाया सबक

3

70 हजार करोड़ का घोटाला कर 10 हजार की ‘चुनावी रिश्वत’! प्रियंका गांधी का PM मोदी पर बड़ा हमला

4

विदेश यात्रा पर निकले राहुल गांधी, इस बार चार मुल्कों का करेंगे दौरा, पवन खेड़ा ने क्या बताया?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.