Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘संस्कार नहीं दिए तो बच्चे सोनम बन जाएंगे’, इंदौर कपल की घटना पर आया मंत्री विजयवर्गीय का बयान

मेघालय में हनीमून के दौरान राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम ने प्रेमी संग मिलकर हत्या कराई थी। अब मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस घटना पर कहा कि बच्चों को शिक्षा संग संस्कार देना भी बहुत जरूरी है।

  • Written By: सौरभ शर्मा
Updated On: Jun 11, 2025 | 07:27 PM

मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर में एक नई-नवेली शादी, हनीमून का रोमांच और फिर वह हुआ जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या मेघालय में उस वक्त कर दी गई, जब वह अपनी पत्नी सोनम के साथ हनीमून पर गए थे। यह मर्डर सिर्फ एक जघन्य वारदात नहीं, बल्कि रिश्तों के विश्वास को तोड़ देने वाली साजिश थी। पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या की पूरी योजना खुद उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी। इस सनसनीखेज हत्याकांड ने देशभर में हलचल मचा दी है।

यह मामला सामने आने के बाद  मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान हालिया एक बयान दिया  है जो कि खूब चर्चा में है, जिसमें उन्होंने कहा कि बच्चों को सिर्फ पढ़ाना नहीं, उन्हें संस्कार भी देना जरूरी है, वरना वे सोनम जैसे बन सकते हैं। इस बयान ने लोगों का ध्यान इस हत्याकांड के सामाजिक पहलुओं पर भी खींचा है। अब सवाल यह है कि प्यार, धोखा और लालच का यह जाल आखिर किस मोड़ पर जाकर खत्म होगा और न्याय की डोर कितनी मजबूत होगी।

हनीमून बना आखिरी सफर, पत्नी ने रच दी हत्या की साजिश
राजा रघुवंशी की शादी 11 मई को सोनम नाम की युवती से हुई थी। शादी के बाद दोनों 22 मई को मेघालय हनीमून पर पहुंचे थे। लेकिन अगले ही दिन 23 मई को राजा की हत्या कर दी गई। पुलिस को 2 जून को उसका शव मिला। इस वारदात के तार सोनम से जुड़ते नजर आए और फिर 8 जून की रात उसने यूपी के गाजीपुर में सरेंडर कर दिया। जांच में खुलासा हुआ कि सोनम ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर राजा को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी।

सम्बंधित ख़बरें

ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल

बच गए सीएम मोहन यादव… अजित पवार जैसी दुर्घटना टली, मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर हवा में लड़खड़ाया, Video देखें

एमपी के फेमस आईएएस अफसर अवि प्रसाद ने की तीसरी शादी, पूर्व पत्नियां भी IAS, कौन हैं अंकिता धाकरे?

शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO

महासागर हमारी जीवनरेखा, इन्हें बचाना हमारी जिम्मेदारी: भारत का UN महासागर सम्मेलन में संदेश

प्रेमी के साथ मिलकर किया कत्ल, 20 लाख में सौदा तय
पुलिस के अनुसार सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह को हत्या के लिए भड़काया और फिर उसने तीन सुपारी किलर ढूंढे। इसके लिए सोनम ने चार लाख रुपये दिए और हत्या की पूरी डील 20 लाख में तय हुई। अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और पुलिस पूछताछ में उन्होंने हत्या की साजिश कबूल भी कर ली है। इस मर्डर केस ने रिश्तों की हकीकत और इंसानी फितरत के खौफनाक चेहरे को सामने लाकर रख दिया है।

Honeymoon murder sonam raghuwanshi case meghalaya husband killed indore

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 11, 2025 | 07:27 PM

Topics:  

  • Indore
  • Madhya Pradesh
  • Madhya Pradesh News
  • Raja Raghuvanshi Murder Case

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.