‘नीले ड्रम’ हत्याकांड का खौफ! दूल्हे ने पुलिस से कहा- पत्नी को साथ नहीं रखूंगा, कहीं मेरे साथ भी ऐसा ना हो जाए
Gwalior Police Complaint : ग्वालियर में शादी के अगले दिन दुल्हन के घर छोड़कर जाने का दावा करने वाले युवक ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर पत्नी के साथ रहने से इनकार किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- Reported By: निशांत तिवारी | Edited By: प्रीतेश जैन
युवक की शादी की फोटो (सोर्स- नवभारत)
Gwalior Bride Left Home: मेरठ के चर्चित “नीले ड्रम” हत्याकांड की दहशत अब दूसरे राज्यों तक भी असर दिखाने लगी है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक नवविवाहित युवक ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर अपनी पत्नी के साथ रहने से इनकार कर दिया। युवक का कहना है कि शादी के अगले ही दिन उसकी पत्नी घर छोड़कर चली गई थी और अब वह भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना की आशंका के चलते यह रिश्ता आगे नहीं रखना चाहता।
जितेंद्र जोशी ने बताया कि उसकी शादी 28 जून को हुई थी। 29 जून को वह पत्नी नम्रता को विदा कर अपने घर लाया। दिनभर शादी की रस्में चलीं और रात में दोनों सोने चले गए, लेकिन अगली सुबह परिजनों ने बताया कि उसकी पत्नी घर में नहीं है।
सीसीटीवी फुटेज में दिखने का दावा
युवक के मुताबिक, पूरे घर में तलाश के बाद सीसीटीवी फुटेज देखी गई। उसका दावा है कि फुटेज में पत्नी छत के रास्ते पड़ोसी के मकान की ओर जाती हुई दिखाई दी। उसने एक के बाद एक छज्जा पार किया और वहां से निकल गई। युवक का यह भी कहना है कि घर का मुख्य गेट बाहर से बंद मिला। जितेंद्र ने विश्वविद्यालय थाना पुलिस को सूचना दी। उसका कहना है कि बाद में युवती का भाई उसे और उसका सामान लेकर थाने पहुंचा तथा दोनों को साथ रहने के लिए कहा, लेकिन उसने इससे इनकार कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर में खाद्य सुरक्षा अभियान तेज, 64 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे गए लैब
सीधी कांग्रेस में बवाल: बैठक के बाद विधानसभा प्रभारी से कथित तौर पर धक्का-मुक्की, दो कार्यकर्ता निष्कासित
बगीचे की जमीन पर बन रहे अवैध मकान पर चला निगम का बुलडोजर, 2000 वर्गफीट निर्माण ध्वस्त
MP में मानसून एक्टिव: बालाघाट-डिंडौरी में अति भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी
‘नीले ड्रम’ केस का हवाला देकर पुलिस को दिया आवेदन
युवक ने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में कहा कि उसकी सामाजिक बदनामी हो चुकी है और वह भविष्य में कोई जोखिम नहीं लेना चाहता। मीडिया से बातचीत में उसने हाल ही में चर्चा में रहे “नीले ड्रम” हत्याकांड का हवाला देते हुए कहा कि उसे डर है कि कहीं उसके साथ भी कोई अप्रिय घटना न हो जाए। इसलिए वह पहले ही पुलिस को लिखित सूचना देकर यह वैवाहिक संबंध आगे नहीं रखना चाहता।
ये भी पढ़ें : सीधी कांग्रेस में बवाल: बैठक के बाद विधानसभा प्रभारी से कथित तौर पर धक्का-मुक्की, दो कार्यकर्ता निष्कासित
पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। युवक द्वारा जताई गई आशंका उसकी व्यक्तिगत बात है और मामले में किसी प्रकार की आपराधिक घटना या आरोप की पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी।
