ग्वालियर के मुरार थाने में हड़कंप, इंसाफ के लिए भटकी महिला ने थाना परिसर में ही खाया जहर; जानें पूरा मामला
Ladhya Consume Poison In Gwalior Police Station: ग्वालियर के मुरार थाने में सुनवाई न होने पर पीड़िता ने खाया जहर, जेएएच रेफर, नौकरी और शादी का झांसा देकर 2 साल तक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज।
- Reported By: निशांत तिवारी | Edited By: सजल रघुवंशी
ग्वालियर में महिला ने थाने के भीतर खाया जहर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Gwalior Murar Police Station Suicide Attempt: ग्वालियर के मुरार थाने में एक महिला पिछले 10-12 दिनों से थाने के चक्कर लगा लगा कर थक गई तो उसने थाना परिसर में जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश की। जैसे ही महिला ने थाने में जहर खाया वैसे ही पूरे थाने में हड़कंप मच गया।
मुरार थाने के पुलिसकर्मी पीड़ित महिला को मुरार के जिला अस्पताल ले गए जहाँ उसे प्राथमिक इलाज के बाद जयारोग्य चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। महिला को पहले नौकरी लगवाने का लालच दिया और फिर शादी का झांसा देकर उसका लगातार शारीरिक शोषण किया गया था। महिला द्वारा थाने में जहर खाने के बाद मुरार थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न गंभीर धाराओं मामला दर्ज कर लिया है।
बेटी को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए ग्वालियर आई थी महिला
जानकारी के अनुसार, भिंड की रहने वाली महिला की शादी वर्ष 2016 में हुई थी। शादी के बाद उसकी दो छोटी बच्चियां हैं। करीब 4 साल पहले पीड़िता अपनी बड़ी बेटी को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए ग्वालियर में किराये का मकान लेकर रहने आई थी। मोहल्ले में ही आरोपी गजेंद्र केवट की एक ऑनलाइन सेंटर की दुकान थी। पीड़िता अक्सर अपने बैंक खाते से पैसे निकालने के लिए गजेंद्र की दुकान पर जाती थी, जिसके चलते दोनों के बीच जान-पहचान हो गई ।
सम्बंधित ख़बरें
उपचुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा, जीतू पटवारी बोले- दतिया से बदलेगी मध्य प्रदेश की राजनीति
ग्वालियर: सब राहुल गांधी के इशारे पर हुआ…पप्पू यादव की हिंदू विरोधी एक्टिंग से भड़का बजरंग दल; किया प्रदर्शन
मुरैना: शराब ठेकेदार और आबकारी अधिकारियों के कथित ऑडियो-वीडियो वायरल, विभाग पर घूसखोरी के आरोप
सिस्टम की बड़ी लापरवाही..पन्ना में बारिश में बर्बाद हुआ लाखों का अनाज, खुले में सड़ रहा हजारों क्विंटल धान
आरोपी ने दिया पीड़िता को नौकरी का झांसा, बनाए संबंध
गजेंद्र ने पीड़िता से कहा कि तुम बच्चों के साथ अकेली रहती हो, तुम्हें पैसों की सख्त जरूरत होगी। मैं तुम्हारी एक अच्छी जगह नौकरी लगवा दूंगा। इसी बहाने से माह मई 2024 में आरोपी नौकरी का झांसा देकर महिला के किराये के कमरे पर पहुंचा और वहां उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी लगातार नौकरी लगवाने और शादी करने का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करता रहा।
पीड़िता की शिकायत पर सुनवाई न होने की वजह से खाया जहर
23 मई 2026 तक आरोपी ने संबंध बनाए अब शादी से मुकर गया है। सोमवार को महिला मुरार पुलिस थाना पहुंची और सुनवाई न होने का आरोप लगाते हुए जहर खाने का प्रयास किया। जिस पर वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने तत्काल उसे रोक लिया और तत्काल मेडिकल के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया है।
यह भी पढ़ें: रतलाम से सामने आई दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी को भगाने में मदद करने के शक में युवक को उतारा मौत के घाट
पुलिस ने तत्काल आरोपी के खिलाफ नौकरी व शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है। मुरार जिला चिकित्सालय के ड्यूटी डॉक्टर का कहना है कि अभी फिलहाल महिला की हालत ठीक है।
