ग्वालियर में सनसनीखेज वारदात: 9वीं की छात्रा से गैंगरेप के बाद हत्या, सबूत मिटाने के लिए शव को जला डाला
Gwalior Crime News: ग्वालियर में भिंड की रहने वाली 9वीं की छात्रा से गैंगरेप किया गया। इसके बाद छात्रा की हत्या कर दी गई और शव पर पेट्रोल डालकर जला दिया गया। मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
- Written By: प्रीतेश जैन
कॉन्सेप्ट इमेज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Gwalior Minor Girl Murder Case: ग्वालियर से रूह कंपा देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां भिंड जिले की रहने वाली 15 साल की एक नाबालिग छात्रा की सामूहिक दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपियों ने पहचान और सबूत मिटाने के लिए मृतका के शव पर पेट्रोल छिड़ककर उसे जला भी दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रेमी और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस जांच के मुताबिक, भिंड जिले के मौ की रहने वाली 9वीं की छात्रा का पिछले एक साल से पड़ोस के गांव के रामू गुर्जर नाम के युवक से संपर्क था। बीती 28 मई को आरोपी रामू बहला-फुसलाकर छात्रा को अपनी बाइक पर करीब 61 किलोमीटर दूर ग्वालियर ले आया। यहां वह अपने दो दोस्तों अरुण कुशवाहा और गौरव कुशवाहा के साथ छात्रा को करीब 500 फीट ऊंची गुप्तेश्वर पहाड़ी पर ले गया। पहाड़ी पर आरोपियों ने पहले शराब पी और फिर मुख्य आरोपी रामू ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।
50 हजार रुपए में बेचने का सौदा
हैवानियत की हदें तब पार हो गईं जब रामू बीच पहाड़ी पर ही अपने दोस्त अरुण से छात्रा को 50 हजार रुपए में बेचने का सौदा करने लगा। अपनी अस्मत का सौदा होते देख नाबालिग ने इसका कड़ा विरोध किया और रोने लगी। इस बात से गुस्साए आरोपियों ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर रामू के एक अन्य साथी ने भी उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
सम्बंधित ख़बरें
ग्वालियर: प्रतिबंध के बीच बेखौफ रेत माफिया! डायल-112 को मारी टक्कर, उठे संरक्षण पर सवाल
क्या आपका व्हाट्सएप मैसेज भी हो सकता है खतरनाक? देखें ₹60,000 की ठगी का VIDEO
चंद्रपुर में पुलिस स्टेशन के अंदर युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत; परिजनों ने लगाए आरोप
भंडारा में 72 करोड़ जुर्माना बकाया कंपनी को फिर मिला रेत घाट ठेका, जनप्रतिनिधियों का विरोध
दुपट्टे से गला घोंटा, शव को लगाई आग
लगातार रो रही और विरोध कर रही पीड़िता को खामोश करने के लिए आरोपियों ने रात करीब 11:30 बजे दुपट्टे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से भाग निकले। अगले दिन पहचान छुपाने के उद्देश्य से उन्होंने शव पर पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी।
ये भी पढ़ें : उज्जैन में बड़ी कार्रवाई: एमडी ड्रग सप्लाई मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, बड़नगर पुलिस को मिली सफलता
आरोपी ने कबूला जुर्म, गिरफ्तार
छात्रा के लापता होने के बाद परिजनों ने 29 मई को भिंड के मौ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों को छात्रा के बैग से आरोपी का नाम और मोबाइल नंबर मिला था, जिसे उन्होंने पुलिस को सौंपा। जब मौ थाना पुलिस ने संदेह के आधार पर रामू गुर्जर को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और पूरी खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
