ग्वालियर में डॉक्टर के सूने मकान में 18 मिनट में 30 तोले सोने की चोरी; CCTV फुटेज से पकड़े गए 3 शातिर आरोपी

Gwalior Doctor House Theft Case: ग्वालियर में डॉक्टर के सूने घर में महज 18 मिनट में 30 तोला सोने पर हाथ साफ करने वाले 3 चोर गिरफ्तार, सैकड़ों सीसीटीवी खंगालकर माधवगंज थाना पुलिस ने आरोपियों को दबोचा।
30 tola gold stolen from doctor's house in Gwalior
ग्वालियर पुलिस ने तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

House Theft Accused Arrested: ग्वालियर में एक डॉक्टर के सूने मकान से लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने वारदात को महज 18 मिनट में अंजाम दिया था।

पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की और उन्हें उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी गया सोना-चांदी का माल भी बरामद कर लिया है।

मुंगावली गए थे डॉक्टर, सूना घर देखकर बनाई योजना

जानकारी के अनुसार माधवगंज थाना क्षेत्र निवासी डॉक्टर यशवंत सिंह तोमर मुंगावली में पदस्थ हैं। घटना के समय वे अपने परिवार के साथ मुंगावली गए हुए थे। 29 अगस्त की दरमियानी रात आरोपियों ने सूने मकान को निशाना बनाया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले दिन में कॉलोनी की रेकी की और घर की गतिविधियों पर नजर रखी। इसके बाद रात करीब 1:40 बजे मुंह पर कपड़ा बांधकर घर में दाखिल हुए।

18 मिनट में 30 तोला सोना लेकर फरार

आरोपियों ने घर के भीतर घुसकर अलमारी और अन्य स्थानों को खंगाला तथा करीब 30 तोला सोना और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। पूरी वारदात को उन्होंने लगभग 18 मिनट में अंजाम दिया। चोरी के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

30 tola gold stolen from doctor's house in Gwalior
उज्जैन: 170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर को शिफ्ट करने में आई परेशानी, प्रशासन तीसरी बार करेगा प्रयास

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में तीन संदिग्ध घर में प्रवेश करते और बाहर निकलते दिखाई दिए। कॉलोनी के बाहर लगे कैमरों में तीनों एक बाइक पर जाते हुए नजर आए। तकनीकी साक्ष्यों और फुटेज के आधार पर पुलिस ने फरहान खान, राज खान और विवेक को गिरफ्तार कर लिया।

चार चोरी की वारदातों का भी हुआ खुलासा

ग्वालियर पुलिस ने पूछताछ में आरोपियों ने थाना माधवगंज, बहोड़ापुर, गिरवाई और कंपू क्षेत्र में हुई चार चोरी की वारदातों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 280 ग्राम सोने तथा चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। अधिकारियों के मुताबिक आरोपियों से अन्य संभावित वारदातों के संबंध में भी पूछताछ जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में और भी कई चोरी की घटनाओं का खुलासा हो सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com