ग्वालियर में शर्मसार करने वाली वारदात: नाबालिग प्रेमिका से दुष्कर्म के बाद ढाई लाख में बेचा, आरोपी गिरफ्तार
Minor Girl Sold In Gwalior: ग्वालियर में मानव तस्करी का सनसनीखेज मामला आया है। बॉयफ्रेंड ने नाबालिग प्रेमिका से दुष्कर्म के बाद उसे ढाई लाख रुपए में बेच दिया। पुलिस ने पीड़िता को मुक्त करा लिया है।
- Reported By: निशांत तिवारी | Edited By: प्रीतेश जैन
पुलिस थाना (फोटो सोर्स- नवभारत)
Gwalior Crime News: ग्वालियर से मानव तस्करी और रिश्तों को कलंकित करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने प्यार के जाल में फंसाकर नाबालिग प्रेमिका के साथ न केवल दुष्कर्म किया, बल्कि उसे ढाई लाख रुपए में बेच भी दिया। राजगढ़ और ग्वालियर पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को सुरक्षित बरामद कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मामला 29 मई को शुरू हुआ जब राजगढ़ जिले की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला, तो परेशान परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
रेप के बाद नाबालिग का किया सौदा
जांच के दौरान पुलिस को पुख्ता सूचना मिली कि किशोरी को उसका कथित बॉयफ्रेंड बंटी बहला-फुसलाकर अपने साथ ग्वालियर ले गया है। संदेह के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी बंटी को हिरासत में लिया। जब पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने जो खुलासा किया उसे सुनकर पुलिस अधिकारी भी दंग रह गए। आरोपी बंटी ने कबूल किया कि उसने ग्वालियर के कुख्यात बदनापुरा इलाके में ले जाकर किशोरी का सौदा कर दिया और उसे कथित तौर पर ढाई लाख रुपए में बेच दिया। यही नहीं, बेचने से पहले आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को भी अंजाम दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
मध्य प्रदेश में मौसम मेहरबान, लू की विदाई और बारिश की एंट्री से गिरा तापमान, आज 36 जिलों में अलर्ट
हरियाली बचाने के लिए इंदौर में पेड़ काटने पर निगम की बड़ी कार्रवाई, डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना
इंदौर में स्वच्छता सर्वेक्षण के सौंदर्यीकरण कार्यों में पेंट घोटाले का आरोप, एमआईसी सदस्य ने पकड़ी गड़बड़ी
IPL स्टार वैभव सूर्यवंशी पर IIM इंदौर करेगा स्पेशल स्टडी, कम उम्र में सफलता के माइंडसेट पर होगी रिसर्च
बंद मकान का ताला तोड़ पुलिस ने कराया मुक्त
आरोपी के खुलासे के बाद राजगढ़ और ग्वालियर पुलिस की संयुक्त टीम ने तुरंत ग्वालियर के बदनापुरा क्षेत्र में दबिश दी। वहां पुलिस को एक मकान बाहर से बंद मिला। जब पुलिस ने ताला तोड़ा तो अंदर किशोरी बंधक जैसी स्थिति में मिली। पुलिस के आने की भनक लगते ही खरीदार मकान में ताला लगाकर मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस ने किशोरी को सुरक्षित मुक्त कराकर अपने संरक्षण में ले लिया है।
ये भी पढ़ें : इंदौर हनीट्रैप केस: आरोपी लाखन चौधरी को बड़ा झटका, कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका; जानें अदालत में क्या हुआ
आरोपी महिला की तलाश जारी
पुलिस के मुताबिक आरोपी बंटी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पूरी वारदात में एक स्थानीय महिला की भूमिका भी सामने आई है, जिसने किशोरी को खरीदने और बंधक बनाने में मदद की। आरोपी महिला फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।
