Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अचलेश्वर महादेव मंदिर: दानपेटी से निकलीं श्रद्धालुओं के मन की भावनाएं, किसी ने शादी तो किसी ने नौकरी मांगी

Devotees Notes In Donation Box: अचलेश्वर महादेव मंदिर की पेटी से श्रद्धालुओं की पर्चियां निकलीं। किसी ने नौकरी तो किसी ने शादी की कामना करते हुए चिट्ठी लिखी है। दान पेटी से 5 लाख रुपए निकले।

  • Written By: प्रीतेश जैन
Updated On: May 04, 2026 | 11:44 AM

अचलेश्वर महादेव मंदिर और श्रद्धालुओं की पर्चियां (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Achleshwar Mahadev Mandir: ग्वालियर के प्रसिद्ध अचलेश्वर महादेव मंदिर में इस बार दान पेटी खोलने के दौरान सिर्फ नकदी ही नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं की भावनाएं भी सामने आईं। दान पेटी से निकली पर्चियों में किसी श्रद्धालु ने शादी की तो किसी ने अच्छी नौकरी की कामना की थी। इसके अलावा दान पेटी से कुल 5 लाख 29 हजार 230 रुपए निकले।

हालांकि चर्चा का विषय धनराशि नहीं, बल्कि दान पेटी से निकली वे पर्चियां रहीं, जिनमें लोगों ने अपने मन की बातें, प्रार्थनाएं और भावनाएं भगवान भोलेनाथ के सामने व्यक्त की थीं।

चारों तरफ पैसा ही पैसा, युवती ने की शादी की कामना

एक पर्ची में लिखा था—“हे प्रभु… मेरे चारों तरफ पैसा ही पैसा आ रहा है, इसके लिए धन्यवाद।” इस संदेश को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं रहीं, वहीं कुछ लोगों ने इसे भगवान के प्रति आस्था और विश्वास का प्रतीक बताया। एक अन्य पर्ची में एक युवती ने शादी में आ रही बाधाओं को दूर करने और जल्द विवाह की कामना की। वहीं एक श्रद्धालु ने अपनी बेटी की शादी सफलतापूर्वक संपन्न होने पर भगवान को धन्यवाद दिया और आभार व्यक्त किया।

सम्बंधित ख़बरें

राजधानी में आज से हाउस होल्ड सर्वे शुरू, 8.36 लाख मकानों का होगा डिजिटल सर्वे

रेखा यादव को मिली मध्य प्रदेश महिला आयोग की कमान, कमीशन को 6 साल बाद मिला अध्यक्ष, लेकिन कोरम अब भी अधूरा

MP के 34 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 6 में ओलावृष्टि की संभावना, 7 मई तक ऐसा ही रहेगा मौसम

ग्वालियर में आज राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक एवं पशुपालक सम्मेलन, पूरे राज्य से 20 हजार हितग्राही होंगे शामिल

किसी के बारे में गलत नहीं बोलूंगा

इसके अलावा एक भावुक पर्ची में व्यक्ति ने संकल्प लिया कि वह अब किसी के बारे में गलत नहीं बोलेगा और शांत रहने की आदत अपनाएगा। वहीं एक डायरी में बचपन की सहेली के सफल डॉक्टर बनने की कामना लिखी हुई मिली, जिसने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींचा।

ये भी पढ़ें : ग्वालियर में आज राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक एवं पशुपालक सम्मेलन, पूरे राज्य से 20 हजार हितग्राही होंगे शामिल

चांदी के नाग-नागिन का जोड़ा भी मिला

दान पेटी से नौकरी, परीक्षा में सफलता, पारिवारिक विवादों के समाधान और जीवन में सुख-शांति की प्रार्थनाएं भी सामने आईं। इसके साथ ही विदेशी करेंसी, चांदी के सिक्के और नाग-नागिन के जोड़े भी प्राप्त हुए। मंदिर समिति के मुताबिक यह दान पेटी केवल आर्थिक योगदान का माध्यम नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं के मन की गहराई और उनकी आस्था का प्रतीक भी बन गई है। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित किया कि मंदिरों में लोग सिर्फ धन ही नहीं, बल्कि अपनी भावनाएं और विश्वास भी अर्पित करते हैं।

Gwalior achleshwar mahadev temple donation box cash and devotees notes

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 04, 2026 | 11:44 AM

Topics:  

  • Gwalior
  • Madhya Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.