Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

95 हजार पाउंड का लालच, मुंबई एयरपोर्ट के नाम से फर्जी कॉल; ग्वालियर में साइबर ठगों ने ऐसे लूटे 1.23 लाख रुपये

Gwalior News: सोशल मीडिया पर ठगो ने एक ठेकेदार को अपना शिकार बनाया। खुद को लंदन की डॉक्टर बताने वाली महिला ने पहले दोस्ती बढ़ाई और फिर अपने जाल में फंसा कर सवा लाख रुपये लूटे।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: May 11, 2026 | 02:43 PM

ग्वालियर में साइबर ठगी (प्रतीकात्मक इमेज, सोर्स- एआई जनरेटेड)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gwalior Cyber Fraud News: सोशल मीडिया पर हुई एक विदेशी महिला से बातचीत ने ग्वालियर के ठेकेदार को भारी नुकसान पहुंचा दिया। खुद को लंदन की डॉक्टर बताने वाली महिला ने पहले दोस्ती बढ़ाई और फिर बड़े कमीशन व मोटे मुनाफे का झांसा देकर उसे अपने जाल में फंसा लिया। भरोसे में आए ठेकेदार ने आखिरकार ठगों के खाते में करीब सवा लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए और साइबर ठगी का शिकार बन गया।

ग्वालियर के हरिशंकरपुरम क्षेत्र में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है। यहां रहने वाले ठेकेदार कमलकांत यादव फेसबुक पर खुद को विदेशी महिला बताने वाली एक शातिर ठग के संपर्क में आए और उसके झांसे में आकर धोखाधड़ी का शिकार बन गए।

ठगों ने बताया फेक लंदन कनेक्शन

शातिर बदमाशों ने खुद को लंदन से जुड़ा बताकर भारत में बड़े विदेशी निवेश और मोटे मुनाफे का सपना दिखाया। इसी बहाने उन्होंने ठेकेदार से अलग-अलग कारण बताकर करीब 1.23 लाख रुपये ठग लिए। जानकारी के अनुसार यह सिलसिला 24 अप्रैल को शुरु हुआ था।

सम्बंधित ख़बरें

मोहन कैबिनेट में आज बड़ा फैसला संभव, राज्य मंत्रियों का स्वेच्छानुदान बढ़ाने पर होगी चर्चा

भोपाल मेट्रो की अंडरग्राउंड लाइन पर बढ़ा विवाद, मुस्लिम पक्ष के बाद अब हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा

उज्जैन में किसान कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, अशोक जाट के जिला बदर के विरोध में पुलिस से झड़प

इंदौर के बस डिपो में लगी भीषण आग, देखते ही देखते जलकर खाक हो गईं 5 बसें, देखें VIDEO

फेसबुक के जरिए शुरू की गई बातचीत

पुलिस के मुताबिक यह पूरा मामला 24 अप्रैल से शुरू हुआ। ठेकेदार कमलकांत यादव की फेसबुक पर एक महिला से बातचीत शुरू हुई, जिसने पहले खुद को ‘लकी चार्ल्स’ बताया और बाद में नाम बदलकर ‘डॉ. पेट्रीसिया’ बताया। धीरे-धीरे दोनों की चैटिंग वॉट्सएप पर होने लगी। महिला ने खुद को लंदन निवासी बताते हुए कहा कि वह जल्द ही भारत आने की योजना बना रही है।

महिला ने ऐसे दिया लालच

महिला ठग ने कथित तौर पर यह दावा करते हुए ठेकेदार को झांसा दिया कि वह अपने साथ 95000 ब्रिटिश पाउंड (करीब ₹1.22 करोड़) लेकर भारत आ रही है। उसने यादव से कहा कि उसे इन ब्रिटिश पाउंड को भारतीय करेंसी में बदलने में उसकी मदद चाहिए और इशारा किया कि बदले में उसे कमीशन और महंगे गिफ्ट मिलेंगे।

ठगों ने खुद को बताया था अधिकारी

पुलिस जांच में सामने आया कि ठगी की शुरुआत 27 अप्रैल को हुई, जब कमलकांत यादव को एक महिला का कॉल आया। कॉल करने वाली ने खुद को मुंबई एयरपोर्ट की अधिकारी बताते हुए कहा कि लंदन से आने वाली महिला के पास भारी मात्रा में विदेशी करेंसी है। उसने दावा किया कि रकम को क्लियर कराने के लिए कस्टम क्लियरेंस और रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करना जरूरी है।

यह भी पढ़ें: भोपाल मेट्रो की अंडरग्राउंड लाइन पर बढ़ा विवाद, मुस्लिम पक्ष के बाद अब हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा

फोन करने वाली महिला ने कमलकांत यादव को बताया कि विदेशी मुद्रा रिलीज कराने से पहले कस्टम क्लियरेंस और रजिस्ट्रेशन चार्ज जमा करना अनिवार्य है। उसकी बातों में आकर कमलकांत ने शुरुआत में 38,500 रुपये बतौर फीस ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद ठगों ने कभी प्रोसेसिंग तो कभी अन्य औपचारिकताओं का हवाला देकर लगातार पैसों की मांग शुरू कर दी। धीरे-धीरे ठेकेदार ने अलग-अलग बैंक खातों में कुल करीब 1.23 लाख रुपये जमा करा दिए।

 

Cyber fraud news contractor kamal kant yadav london doctor facebook scam

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 11, 2026 | 02:42 PM

Topics:  

  • Gwalior News
  • Madhya Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.