उज्जैन में किसान कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, अशोक जाट के जिला बदर के विरोध में पुलिस से झड़प
Ashok Jat Zila Badar Controversy: उज्जैन में किसान कांग्रेस के अध्यक्ष पर जिला बदर की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट घेरने पहुंचे कांग्रेसियों के साथ पुलिस की झड़प भी हो गई।
- Written By: प्रीतेश जैन
कांग्रेस (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Ujjain Congress Protest: उज्जैन किसान कांग्रेस अध्यक्ष अशोक जाट को जिला बदर किए जाने के विरोध में सोमवार को कांग्रेस का प्रदर्शन उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक और झड़प की स्थिति बन गई, जिससे शहर का राजनीतिक माहौल गरमा गया।
प्रदर्शन में शामिल होने उज्जैन पहुंचे कांग्रेस विधायक महेश परमार, नेता मुकेश भाटी और बड़ी संख्या में किसान कार्यकर्ता ट्रैक्टरों के साथ शहर में प्रवेश कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें बड़नगर रोड स्थित ब्रिज के नीचे रोक दिया।
एक घंटे तक चलता रहा विवाद
कार्यकर्ताओं को रोके जाने पर मौके पर हंगामा शुरू हो गया और करीब एक घंटे तक पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद चलता रहा। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि पुलिस को प्रदर्शनकारियों को मौके पर ही रोकना पड़ा। कांग्रेस की योजना कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर बड़ा प्रदर्शन करने की थी। इसके लिए कार्यकर्ता स्विमिंग पूल चौराहे पर एकत्रित होकर कोठी की ओर पैदल मार्च निकालने वाले थे, जहां जिला बदर की कार्रवाई के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जाना था और उसे वापस लेने की मांग की जानी थी।
सम्बंधित ख़बरें
कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, अवैध शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई
बीएसएफ जवान को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, डबल बेंच ने पुनर्नियुक्ति के दिए निर्देश
13 सेकंड में 15 से ज्यादा चाकू के वार, उज्जैन में दिनदहाड़े हमले का आरोपी गिरफ्तार; युवती की हालत खतरे से बाहर
‘आश्वासन नहीं समाधान चाहिए’, सागर में नगर निगम कर्मचारियों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी; 13 मांगों को लेकर धरना
पहले भी हो चुका था मौन प्रदर्शन
उज्जैन प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए कलेक्टर कार्यालय और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया था। इससे पहले 8 मई को कांग्रेस ने इस मुद्दे पर मौन प्रदर्शन किया था। उस दौरान पूर्व विधायक अश्विनी जोशी के निधन के कारण प्रस्तावित अनिश्चितकालीन धरने को सांकेतिक रूप दिया गया था। कार्यकर्ताओं ने करीब आधे घंटे तक मौन रहकर विरोध दर्ज कराया था।
ये भी पढ़ें : अपनी पुरानी पार्टी पर बरसे सिंधिया, कहा- जनता के प्यार और आशीर्वाद की नहीं, बल्कि सत्ता की भूखी है कांग्रेस
आंदोलन तेज करने की चेतावनी
कांग्रेस नेताओं ने पहले ही प्रशासन को चेतावनी दी थी कि यदि अशोक जाट के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई वापस नहीं ली गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। सोमवार के प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई के बाद उज्जैन का राजनीतिक माहौल और अधिक गरमा गया है।
