Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मोहन कैबिनेट में आज बड़ा फैसला संभव, राज्य मंत्रियों का स्वेच्छानुदान बढ़ाने पर होगी चर्चा

State Ministers Grant Increase: मोहन कैबिनेट की मीटिंग में कई प्रस्तावों पर चर्चा होगी। इनमें राज्य मंत्रियों के स्वेच्छानुदान प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। इसके अलावा कई अन्य मुद्दों पर चर्चा संभव है।

  • Written By: प्रीतेश जैन
Updated On: May 11, 2026 | 02:36 PM

कैबिनेट मीटिंग (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mohan Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में राज्य मंत्रियों के स्वेच्छानुदान की राशि बढ़ाने पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। फिलहाल राज्य मंत्रियों को दो करोड़ रुपए का स्वेच्छानुदान मिलता है, जिसे बढ़ाकर तीन करोड़ रुपए किए जाने का प्रस्ताव एजेंडे में शामिल है।

माना जा रहा है कि बैठक में कैबिनेट मंत्रियों के स्वेच्छानुदान में बढ़ोतरी को भी मंजूरी मिल सकती है। बैठक में वित्त, जल संसाधन, लोक निर्माण, विधि, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय विभागों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा।

कैबिनेट के प्रमुख एजेंडे

मोहन कैबिनेट के प्रमुख एजेंडों में 16वें केंद्रीय वित्त आयोग की अवधि 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2031 तक लोक वित्त पोषित योजनाओं और परियोजनाओं को जारी रखने संबंधी प्रस्ताव शामिल हैं। इसके तहत 500 करोड़ रुपए से अधिक और कम लागत वाली योजनाओं की निरंतरता पर विचार किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

भोपाल मेट्रो की अंडरग्राउंड लाइन पर बढ़ा विवाद, मुस्लिम पक्ष के बाद अब हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा

उज्जैन में किसान कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, अशोक जाट के जिला बदर के विरोध में पुलिस से झड़प

इंदौर के बस डिपो में लगी भीषण आग, देखते ही देखते जलकर खाक हो गईं 5 बसें, देखें VIDEO

MP Government School NEET JEE Coaching: ‘सुपर 100’ से आगे निकली एमपी सरकार, छात्रों को मिलेगा ये मौका

ये भी पढ़ें : मध्य प्रदेश में 3 IPS अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी बने बुरहानपुर के नए एसपी

कैबिनेट में इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

  • जल संसाधन विभाग की ओर से खुमानसिंह शिवाजी जलाशय (ठिकरिया तालाब) सूक्ष्म सिंचाई परियोजना को प्रशासनिक स्वीकृति देने का प्रस्ताव रखा जाएगा।
  • विभागीय अधिकारियों के खिलाफ पेंशन नियमों के तहत विभागीय जांच से जुड़े मामलों पर भी चर्चा होगी।
  • सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्य मंत्रियों के स्वेच्छानुदान में वृद्धि और एक सेवानिवृत्त अधिकारी को संविदा नियुक्ति देने का प्रस्ताव भी एजेंडे में शामिल किया गया है।
  • लोक निर्माण विभाग शहरी और नगरीय मार्गों के नव निर्माण, उन्नयन और सड़कों के सुदृढ़ीकरण से जुड़ी योजनाओं को 16वें वित्त आयोग की अवधि तक जारी रखने का प्रस्ताव रखेगा।
  • विधि एवं विधायी कार्य विभाग ने जबलपुर हाईकोर्ट परिसर में मल्टीलेवल वाहन पार्किंग और बार ऑफिस निर्माण परियोजना को सूचकांक गणना से मुक्त रखने का प्रस्ताव एजेंडे में शामिल किया है।
  • सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना को जारी रखने का प्रस्ताव रखेगा।
  • लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग बुधनी में नए मेडिकल कॉलेज, संबद्ध अस्पताल, नर्सिंग कॉलेज और पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना की पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति पर चर्चा करेगा।

Mohan yadav cabinet meeting state ministers discretionary fund increase proposal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 11, 2026 | 02:36 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Madhya Pradesh
  • Mohan Yadav

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.