-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Government Takes Action Innocent Deaths By Cough Syrup Jabalpurs Kataria Pharma Sealed After
जहरीले कफ सिरप मामले में सरकार का ताबड़तोड़ एक्शन, मासूमों की मौत के बाद जबलपुर कटारिया फार्मा सील
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Cough Syrup पीने से बच्चों की मौत के बाद जबलपुर की कटारिया फार्मा पर बड़ी कार्रवाई हुई है। प्रशासन ने रविवार को कंपनी को सील कर दिया। जांच में कोल्ड्रिफ सिरप में खतरनाक डाई-इथिलीन ग्लाइकोल पाया गया है

प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो- सोशल मीडिया
Kataria Pharma Sealed: छिंदवाड़ा में बच्चों की मौत के मामले ने मध्य प्रदेश में हड़कंप मचा दिया है। कफ सिरप पीने से हुई मौतों के बाद जांच का दायरा बढ़ा तो पता चला कि संदिग्ध दवा जबलपुर स्थित कटारिया फार्मा से सप्लाई की गई थी। इस जानकारी के बाद जिला प्रशासन ने रविवार दोपहर औषधि विभाग और ओमती थाना पुलिस की मौजूदगी में कटारिया फार्मा को सील कर दिया।
कार्रवाई रविवार दोपहर को शुरू हुई और देर शाम तक चली। इसमें ओमती थाना पुलिस, जिला प्रशासन और औषधि विभाग के अधिकारी शामिल रहे। सूत्रों के मुताबिक, जबलपुर की यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब सोमवार को मुख्यमंत्री का शहर दौरा प्रस्तावित है। प्रशासन नहीं चाहता था कि यह गंभीर मामला दौरे के दौरान खुलासा बन जाए, इसलिए रविवार को ही फर्म को सील कर दिया गया।
कोल्ड्रिफ सिरप के सैंपल लैब भेजे गए
औषधि निरीक्षक ने कटारिया फार्मा के गोदाम का निरीक्षण करते हुए कोल्ड्रिफ सिरप के सैंपल लिए और उन्हें प्रयोगशाला भेजा गया। वहीं, फर्म में मौजूद शेष स्टॉक की खरीद-बिक्री पर तत्काल रोक लगा दी गई है। जिन फर्मों को यह सिरप सप्लाई किया गया था, उन्हें भी इस दवा के विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
1000 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला; महेंद्र गोयनका की जमानत पर मंगलवार को कोलकाता में होगी सुनवाई
सागर में आधी रात भारी हंगामा; नशे में धुत युवती ने हाथ में धारदार बका लहराकर मचाया उत्पात- देखें VIDEO
भोपाल: पूर्व चीफ सेक्रेटरी एवी सिंह की ‘गालीबाज’ बहू! शिव मंदिर को दी गाली; देखें बदतमीजी का पूरा VIDEO
नवभारत लाइव के सवाल का बड़ा असर; सवाल उठते ही भोपाल पुलिस के आरक्षक ने अपनी ही बाइक का काटा चालान- देखें VIDEO
पहले भी हो चुकी थी कार्रवाई, 50 यूनिट जब्त
यह पहली बार नहीं है जब कटारिया फार्मा पर सवाल उठे हों। औषधि विभाग पहले भी इस फर्म पर कार्रवाई कर चुका है। पहले चरण में 50 यूनिट फ्रीज की गई थीं और 16 यूनिट्स के सैंपल परीक्षण के लिए भेजे गए थे।
रिपोर्ट में खुलासा- सिरप में 48% डाई-इथिलीन ग्लाइकोल मिला
जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। तमिलनाडु ड्रग टेस्टिंग लेबोरेटरी की रिपोर्ट के अनुसार, कोल्ड्रिफ सिरप में 48.6 प्रतिशत डाई-इथिलीन ग्लाइकोल पाया गया है। वहीं, शासकीय औषधि प्रयोगशाला की रिपोर्ट में इसकी मात्रा 46.8 प्रतिशत बताई गई है। यह रसायन अत्यंत हानिकारक है और शरीर में पहुंचने पर किडनी फेलियर का कारण बन सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, यही तत्व बच्चों की मौत की मुख्य वजह बना।
दवा निर्माता और डॉक्टर पर दर्ज हुआ केस
रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए दवा निर्माता कंपनी के संचालक और डॉ. प्रवीण सोनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों पर प्रतिबंधित रासायनिक तत्व के उपयोग और लापरवाही से मौत के लिए जिम्मेदार होने का आरोप है।
यह भी पढ़ें: टला अहमदाबाद जैसा विमान हादसा! Air India फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में एक्टिव हो गया RAT
बीएमओ परसिया, अंकित सहलाम ने पुष्टि की कि डाई-इथिलीन ग्लाइकोल एक प्रतिबंधित पदार्थ है, जिसका उपयोग किसी भी फार्मास्यूटिकल प्रोडक्ट में नहीं किया जा सकता। यह शरीर के अंगों, विशेषकर किडनी पर गंभीर प्रभाव डालता है।
Government takes action innocent deaths by cough syrup jabalpurs kataria pharma sealed after
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री हुए फेल! सोशल मीडिया पर मार्कशीट वायरल, दादा भुसे को मिले 100 में से 0 नंमर
Jul 27, 2026 | 08:16 PMExplainer: अमेरिका का गोला-बारूद खत्म! ट्रंप ने तैयार कर लिया नया प्लान, अब जंग से नहीं ऐसे जीतेंगे मिडिल ईस्ट
Jul 27, 2026 | 08:14 PM1000 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला; महेंद्र गोयनका की जमानत पर मंगलवार को कोलकाता में होगी सुनवाई
Jul 27, 2026 | 08:10 PMछात्रों पर AK-47 से फायरिंग बेहद गंभीर, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सरकार पर बरसे NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़
Jul 27, 2026 | 08:06 PMट्रेन में बहन की इज्जत बचाने गया भाई; आरोपियों ने फेंका ट्रेन से बाहर, आगरा में दिल दहला देने वाली वारदात
Jul 27, 2026 | 08:05 PMCommonwealth Games 2026: वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी ने 53 किलोग्राम वर्ग में जीता सिल्वर, भारत के नाम पांचवां मेडल
Jul 27, 2026 | 08:04 PMGondia News: गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करें, अलग गौ मंत्रालय की मांग को लेकर गोंदिया में विशाल मोर्चा
Jul 27, 2026 | 08:01 PMवीडियो गैलरी

PoK पर राजनाथ सिंह की दो-टूक, पाकिस्तान में मची खलबली! Video
Jul 27, 2026 | 07:59 PM
नवभारत लाइव के सवाल का बड़ा असर; सवाल उठते ही भोपाल पुलिस के आरक्षक ने अपनी ही बाइक का काटा चालान- देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 05:52 PM
50 करोड़ का खेल और रातों-रात बदले टीआई; दतिया उपचुनाव से पहले जीतू पटवारी का धमाकेदार वार, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:48 PM
अब तो नरोत्तम मिश्रा पर भी भरोसा नहीं, जीतू पटवारी का बीजेपी पर बड़ा हमला; जानिए क्या है पूरा मामला- VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:38 PM
मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन ओवैसी! ये क्या बोल गए मौलाना रशीदी, यूपी चुनाव से पहले दी सख्त चेतावनी
Jul 27, 2026 | 02:20 PM
चार महीने का सीसीटीवी फुटेज दिखाइए… शंकराचार्य ने सरकार को दी खुली चुनौती-VIDEO
Jul 27, 2026 | 12:31 PM












