नशे में धुत शिक्षक ने लड़की के काटे बाल, अपराधिक मामला हुआ दर्ज; देखें वीडियो
गुरुवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूल के शिक्षक का एक अजीबोगरीब वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें नशे में धुत शिक्षक ने एक छात्रा के बाल काट दिए।
- Written By: शुभम पाठक
नशे में धुत शिक्षक ने छात्र के काटे बाल (सोर्स:-सोशल मीडिया)
रतलाम: मध्यप्रदेश के रतलाम जिले से एक अजीबोगरीब खबर सामने आ रही है जहां एक सरकारी स्कूल के शिक्षक ने नशे की हालत में इतना धुत हो गया कि एक छात्रा के बाल ही काट दिए। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया है।
मामला आज यानी शिक्षक दिवस के दिन का है जहां नशे की हालत में एक लड़की के बाल काटने के आरोप में निलंबित कर दिया गया। रतलाम के जिलाधिकारी राजेश बाथम ने कहा कि शिक्षक वीर सिंह मेधा के खिलाफ छात्रा के साथ दुर्व्यवहार के सिलसिले में आपराधिक मामला भी दर्ज किया जाएगा।
ये भी पढ़ें:-बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, विनीत गोयल से पदक वापस लेने का किया अनुरोध
सम्बंधित ख़बरें
ईंधन बचाने की मुहिम: मुख्यमंत्री मोहन यादव के बाद डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा ने घटाया काफिला
भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट विवाद: कब्रिस्तान और वक्फ जमीन पर निर्माण को लेकर आज सुनवाई, रोक लगाने की है मांग
इंदौर जिला जेल में लगी आग, बारात के पटाखों से हादसे की आशंका, किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं
MP में रिकॉर्ड गर्मी का दौर शुरू: 4 दिन तक लू का कहर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, पारा 44 डिग्री के पार
वीडियो हुआ वायरल
मेधा के खिलाफ यह कार्रवाई एक वायरल वीडियो के बाद की गई, जिसमें उसे जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर सेमलखेड़ी के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में बच्ची के बाल काटते और बाद में एक ग्रामीण से बहस करते हुए देखा गया था।
रतलाम – नशे में धुत टीचर ने कैंची से काटी छात्रा की चोटी, बच्ची रोती रही, रावटी के प्राइमरी स्कूल सेमलखेड़ी-2 का मामला, वीडियो हो रहा वायरल #Ratlam #शिक्षक_दिवस #TeachersDay2024 #ViralVideo#MPNews @schooledump pic.twitter.com/h6zyZYgggU — Anchor Manish Kumar (देश न्यूज)🇮🇳 (@manishA20058305) September 5, 2024
अधिकारी ने दी जानकारी
वहीं इस मामले में एक अधिकारी ने बताया कि आदिवासी विभाग की सहायक आयुक्त रंजना सिंह ने मेधा को निलंबित करने का आदेश दिया है। वायरल वीडियो में शिक्षक को रोती हुई एक छोटी बच्ची के बाल कैंची से काटते हुए देखा जा सकता है। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि वह लड़की की चीखें सुनकर स्कूल पहुंचा और पाया कि शिक्षक उसके बाल काट रहा है।
शिक्षक का दावा
वहीं इस मामले में जब शिक्षक से पूछताछ की गई तो उसने दावा किया कि स्कूल में बच्चे पढ़ाई नहीं कर रहे हैं। जब ग्रामीण ने उसे लड़की के बाल काटने से मना किया और कहा कि वह उसका वीडियो बना लेगा तो शिक्षक ने कथित तौर पर उससे कहा, ”तुम वीडियो बना सकते हो लेकिन कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा।
ये भी पढ़ें:-कोबरा कांड में नहीं थम रही एल्विश यादव की मुश्किलें, 8 घंटे के सवाल-जवाब के बाद खत्म हुई ईडी की पूछताछ
जानकारी के लिए बता दें कि व्यापक रूप से साझा किया गया यह वीडियो आखिरकार जिलाधिकारी तक पहुंचा, जिन्होंने जांच के आदेश दिए। अधिकारी ने बताया कि लड़की के बयान और प्रारंभिक जांच के आधार पर शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। जिलाधिकारी बाथम ने कहा कि मेधा के खिलाफ आपराधिक मामला भी दर्ज किया जाएगा।
