डिंडौरी के छोटे से गांव में बनी ‘एआई लैब’; स्वदेशी ह्यूमनॉइड रोबोट देख हैरान रह गए SDM ऐश्वर्य वर्मा
Shivam Sahu Humanoid Robot: डिंडौरी के करौंदी गांव में युवा शिवम साहू ने बनाया स्वदेशी एआई ह्यूमनॉइड रोबोट, लाइव प्रदर्शन देख एसडीएम आईएएस ऐश्वर्य वर्मा ने दिया स्टार्टअप सपोर्ट का भरोसा।
- Reported By: दीपक ताम्रकार | Edited By: सजल रघुवंशी
ह्यूमनॉइड रोबोट डिंडौरी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Humanoid Robot Dindori: डिण्डौरी जिले के शहपुरा विकासखंड के करौंदी गांव के युवा इनोवेटर शिवम साहू का एआई ह्यूमनॉइड रोबोट प्रशासन का भी ध्यान आकर्षित कर रहा है। घर के एक छोटे से कमरे में एआई लैब स्थापित कर ह्यूमनॉइड रोबोट तैयार करने वाले शिवम की जानकारी सामने आने के बाद शहपुरा एसडीएम आईएएस ऐश्वर्य वर्मा और तहसीलदार आर.पी. मार्को स्वयं शिवम के घर पहुंचे। अधिकारियों ने लैब और रोबोट का निरीक्षण कर युवा प्रतिभा की सराहना की तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
एसडीएम ऐश्वर्य वर्मा और तहसीलदार आर.पी. मार्को ने शिवम साहू द्वारा तैयार किए गए एआई ह्यूमनॉइड रोबोट की कार्यप्रणाली को बारीकी से देखा। अधिकारियों ने रोबोट के निर्माण, तकनीकी विशेषताओं और भविष्य की संभावनाओं की जानकारी ली। सीमित संसाधनों में किए गए इस नवाचार की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को उचित मंच और प्रोत्साहन मिलना चाहिए।
एसडीएम ने दी शासन के नवाचार और स्टार्टअप से जुड़ी जानकारी
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने शिवम को शासन की नवाचार और स्टार्टअप से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन की ओर से तकनीकी मार्गदर्शन और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि इस नवाचार को आगे बढ़ाया जा सके और इसे बड़े स्तर पर विकसित किया जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
MP में मूंग खरीदी में ‘कोटा’ का संकट, किसानों को औने-पौने दाम पर बेचने की मजबूरी; सरकार से बढ़ोत्तरी की मांग
मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कार्यकाल हुआ पूरा; क्या मिलेगा विस्तार या होगा नया चेहरा?
डबरा में अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों ने सीने पर मारी लात, तड़प-तड़प कर हुई मौत; थाने के सामने उमड़ी भीड़
नगर निगम में ज्ञापन देने पहुची कांग्रेस अपनी ही नेता प्रतिपक्ष के होर्डिंग पर घिरी, बीजेपी ने उठाये सवाल
युवा इनोवेटर शिवम साहू ने किया एआई ह्यूमनॉइड रोबोट का लाइव प्रदर्शन
युवा इनोवेटर शिवम साहू ने अधिकारियों के सामने अपने एआई ह्यूमनॉइड रोबोट का लाइव प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य पूरी तरह स्वदेशी एआई तकनीक विकसित करना है, जिसका उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और अन्य जनहित के क्षेत्रों में किया जा सके। उन्होंने प्रशासन द्वारा दिए गए प्रोत्साहन और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें: ‘RSS पर उंगली उठाई तो तोड़ देंगे हाथ’, दिग्विजय सिंह के बयान पर भड़की BJP; सांसद ने दी खुली चेतावनी
करौंदी जैसे छोसे से गांव से निकलकर बनाई अलग पहचान
करौंदी जैसे छोटे से गांव से निकलकर एआई और रोबोटिक्स के क्षेत्र में नई पहचान बना रहे शिवम साहू आज जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा बन रहे हैं। जिला प्रशासन का सहयोग मिलने से उम्मीद जताई जा रही है कि यह नवाचार भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेगा।
