मुरैना: चाची-भतीजे के शव फंदे पर लटके मिले, प्रेम प्रसंग की आशंका; जांच में जुटी पुलिस
Morena Crime News: मुरैना के आमन का पुरा गांव में खेतों में चाची-भतीजे के शव फंदे से लटके मिले, प्रेम-प्रसंग में खुदकुशी की आशंका, पुलिस जांच और पोस्टमार्टम में जुटी।
- Reported By: योगेश पाराशर | Edited By: सजल रघुवंशी
मुरैना में चाची-भतीजे के शव फंदे से लटके मिले (सोर्स- सोशल मीडिया)
Morena Aunt And Nephew Found Hanging: मुरैना जिले के बागचीनी थाना क्षेत्र के आमन का पुरा गांव में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत में एक महिला और एक युवक के शव अलग-अलग स्थानों पर फंदे से लटके मिले। दोनों की पहचान रिश्ते में चाची-भतीजे के रूप में हुई है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।
जानकारी के मुताबिक बागचीनी थाना क्षेत्र के नंदगांगोली स्थित आमन के पुरा में शुक्रवार की सुबह ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नीम के पेड़ पर एक युवक का शव फंदे से लटका दिखाई दिया। सूचना फैलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ ही दूरी पर खेत की मेड़ पर लगी एक पटिया से एक महिला का शव भी फंदे पर लटका मिला।
मौके पर पहुंची पुलिस, दोनों शवों को कब्जे में लिया
सूचना मिलते ही बागचीनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी मृतकों की पहचान 40 वर्षीय मीना जाटव और 28 वर्षीय रामलखन जाटव के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में चाची-भतीजे बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होने की आशंका बताई जा रही है और यह भी आशंका जताई जा रही है कि दोनों रात में घर से निकले और खेत में जाकर आत्महत्या कर ली।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर बायपास पर आधी रात बड़ा सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में बाइक भी चपेट में
CM के दौरे से पहले पन्ना में बवाल; मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे-39 किया जाम
दमोह: गर्भवती महिला को समय नहीं मिली एंबुलेंस, शासन ने 108 सेवा की एजेंसी पर लगाया 2 लाख से अधिक जा जुर्माना
भोपाल जेपी अस्पताल में 21 कर्मचारियों की सेवा समाप्ति पर विवाद; प्रशासन के फैसले पर उठ रहे बड़े सवाल
सभी पहलुओं से की जा रही मामले की जांच
हालांकि पुलिस इस संबंध में किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों की भी पुलिस बारीकी से जांच कर रही है। महिला का शव जिस पटिया से लटका मिला, उसकी ऊंचाई अपेक्षाकृत कम होने के कारण पुलिस इस पहलू की भी पड़ताल कर रही है। दोनों शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट कराई जा रही है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: इंस्टाग्राम पर मिलता था एमडी ड्रग्स का ऑर्डर, इंदौर पुलिस ने पकड़े 3 अंतरराज्यीय तस्कर
प्रेम प्रसंग का हो सकता है मामला
मुरैना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डाबर ने बताया कि बागचीनी थाना क्षेत्र के आमन का पुरा में एक महिला और एक युवक ने फांसी लगा ली, प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है , सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों की मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद यह पुष्ट होगा कि दोनों की मौत फांसी लगाने से हुई है या नहीं? फिलहाल मर्ग का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
