Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 24 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

टीकमगढ़: अवैध खनन रोकने पहुंचे नायब तहसीलदार पर रेत माफिया का हमला, सरकारी गाड़ी में भी की तोड़फोड़

Tikamgarh News: टीकमगढ़ में रेत माफियाओं का तांडव, अवैध रेत पकड़ने गए नायब तहसीलदार और उनके ड्राइवर पर जानलेवा हमला, सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़ से हड़कंप।

  • Reported By: सरजू पटेल | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jul 24, 2026 | 07:02 PM

टीकमगढ़ में रेत माफियाओं के हौसले बुलंद (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Sand Mafia Attack Naib Tehsildar: रेत माफियाओं की दबंगई का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची राजस्व विभाग की टीम पर कथित तौर पर रेत माफियाओं ने हमला कर दिया। इस हमले में एमपी के सागर संभाग के मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ के नायब तहसीलदार प्रजापति और उनके ड्राइवर के साथ मारपीट की गई, जबकि सरकारी वाहन में भी जमकर तोड़फोड़ की गई।

घटना के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, राजस्व विभाग की टीम को क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन की सूचना मिली थी। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार और उनकी टीम ने रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर भागने लगा, जिसके बाद राजस्व टीम उसका पीछा करने लगी।

आरोपियों ने नायब तहसीलदार पर किया हमला

इसी दौरान आरोप है कि ट्रैक्टर से जुड़े लोगों ने नायब तहसीलदार और उनके ड्राइवर पर हमला कर दिया। मारपीट में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, हमलावरों ने सरकारी वाहन के शीशे भी तोड़ दिए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की तस्वीरें सामने आने के बाद जिले में अवैध रेत कारोबार और रेत माफियाओं की बढ़ती दबंगई को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रेत खनन और परिवहन का कारोबार जारी है, लेकिन इसके बावजूद इस पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

सलाइन की जगह मरीज को लगा दी पानी की बोतल; डिंडौरी जिला अस्पताल की बड़ी लापरवाही पर कलेक्टर सख्त

मुरैना: चाची-भतीजे के शव फंदे पर लटके मिले, प्रेम प्रसंग की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

इंदौर बायपास पर आधी रात बड़ा सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में बाइक भी चपेट में

CM के दौरे से पहले पन्ना में बवाल; मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे-39 किया जाम

शिकायत दर्ज होने के बाद एक्शन मोड में आई पुलिस

घटना के बाद नायब तहसीलदार और उनके ड्राइवर ने बल्देवगढ़ थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: सलाइन की जगह मरीज को लगा दी पानी की बोतल; डिंडौरी जिला अस्पताल की बड़ी लापरवाही पर कलेक्टर सख्त

प्रशासन का कहना है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और शासकीय कर्मचारियों पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना ने एक बार फिर अवैध खनन पर प्रभावी कार्रवाई और अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Tikamgarh sand mafia attacks naib tehsildar government vehicle vandalized

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 24, 2026 | 07:02 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.