धार में एक साथ जलीं 8 चिताएं, अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़, हर किसी की आंखें हो गईं नम
Eight Family Member Died: धार पिकअप हादसे में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत, एक साथ जलीं 8 चिताएं, अंतिम संस्कार में उमड़ी भारी भीड़ ने नम आंखों से दी विदाई
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
8 लोगों का अंतिम संस्कार (सोर्स- नवभारत)
Dhar Accident: धार में पिकअप वाहन के पलटने से 16 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें से 8 लोग एक ही परिवार के थे, जिनका आज अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी और एक साथ 8 चिताओं को जलते देख हर किसी की आंखों में पानी आ गया।
हादसे में नयापुरा के रहने वाले एक ही परिवार के जान गंवाने वाले लोगों में 4 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल हैं। इनके शव जैसे ही आज गांव पहुंचे तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने आठों चिताओं को पास-पास सजाया और अंतिम संस्कार कर दिया।
मंत्री सावित्री ठाकुर भी पहुंचीं
अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे दुख की इस घड़ी में परिजनों को ढांढस बंधाया। मंत्री सावित्री ठाकुर भी मौके पर पहुंचीं और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। साथ ही आर्थिक सहायता भी दी।
सम्बंधित ख़बरें
MP News: युवक को मारते रहे गुंडे, देखता रहा डायल 112 का आरक्षक; मुरैना में दबंगों के सामने पुलिस प्रशासन लाचार
काली पट्टी और PM का पुतला दहन; मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर महिला कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन
‘मंत्री जी गए और सरकारी विभागों के काउंटर खाली’, VIP दौरे तक सीमित रह गई गोविंद सिंह राजपूत की जनकल्याण शिविर!
महिदपुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का महा-ऐलान; 188 करोड़ के सामाकोटा बैराज से बदलेगी 18 गांवों की किस्मत
ये भी पढ़ें: धार हादसे में 16 हुई जान गंवाने वालों की संख्या, सामने आई मृतकों की लिस्ट
कब और कैसे हुआ था हादसा?
धार के चिकलिया में बुधवार शाम 46 मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन बेकाबू होकर पलट गया था। हादसे में कई लोग वाहन के नीचे दब गए। हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल हो गए। 10 घायलों को इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। मृतकों में 9-9 साल की 2 बच्चियां भी शामिल हैं।
MP के धार में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमे दबने से 10 मजदूरों की मौत हो गई जबकि दर्जनों मज़दूर घायल है। पिकअप में लगभग 40 से 45 मजदूर सवार थे । pic.twitter.com/1UDNVRvnvd — Priya singh (@priyarajputlive) April 29, 2026
मुआवजे का एलान
इधर हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख जताया है। PM मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने का एलान किया है, जबकि CM मोहन ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की है।
