धार हादसे में 16 हुई जान गंवाने वालों की संख्या, सामने आई मृतकों की लिस्ट

Dhar Accident Sixteen Death: धार पिकअप हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर पहुंची 16, जिला अस्पताल में पीएम के बाद शवों को किया गया रवाना, सामने आई मृतकों की पूरी सूची
Dhar Accident Death Toll Rises Sixteen People Died
अस्पताल से शवों को ले जाते कर्मचारी, मृतकों की लिस्ट (सोर्स- नवभारत)
Published on
Updated on

Dhar Accident: धार जिले के चिकलिया में हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या 16 हो गई है। मृतकों के शवों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को एंबुलेंस के जरिए उनके गांव रवाना किया जा रहा है। अस्पताल के बाहर एडिशनल एसपी विजय डाबर, सीएसपी सुजावल जग्गा समेत भारी पुलिस बल तैनात है।

अस्पताल के बाहर मृतकों के परिजनों भी जमा हो गए हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। इधर हादसे में गंभीर रूप से घायल 7 लोगों को इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। एक्सीडेंट में कुल 30 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।

मृतकों की पूरी लिस्ट

हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के नाम की लिस्ट भी सामने आ गई है। इनमें नयापुरा निवासी तनु (9 साल),  सेमलीपुरा निवासी अंगूरी (35 साल), रामपुरा निवासी मैना (45 साल), नयापुरा निवासी सुमित (14 साल), सेमलीपुरा निवासी किरण (9 साल), सेमलीपुरा निवासी भूरी (35 साल), सेमलीपुरा निवासी रंजना (25 साल), नयापुरा निवासी आयुष (14 साल), नयापुरा निवासी गोकुल (15 साल), नयापुरा निवासी सुनीता (42 साल), सेमलीपुरा निवासी कांता (45 साल), नयापुरा निवासी रिंकू (19 साल), नयापुरा निवासी सावित्री (30 साल), नयापुरा निवासी रंजना (20 साल), नयापुरा निवासी संगीता (35 साल), रामपुरा निवासी प्रिया शामिल हैं।

पिकअप में सवार थे 46 मजदूर

बुधवार देर शाम इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिकअप वाहन बेकाबू होकर पलट गया था। हादसे के वक्त पिकअप में 46 मजदूर सवार थे, जो हादसे के चलते पिकअप के नीचे दब गए थे, जिनमें से 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com