पीथमपुर में वाहन के नीचे आराम कर रहे 3 मजदूरों की मौत, मौके पर ही तोड़ा दम; तीनों छत्तीसगढ़ के निवासी
Pithampur Accident News: पीथमपुर में मंगलवार सुबह एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई। बोरिंग मशीन के साथ चल रहे सपोर्ट वाहन की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौके पर ही जान चली गई।
- Written By: सजल रघुवंशी
3 मजदूरों की मौत (प्रतीकात्म इमेज, सोर्स- एआई जनरेटेड)
Boring Machine Accident Pithampur: औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में मंगलवार सुबह एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई। बोरिंग मशीन के साथ चल रहे सपोर्ट वाहन की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौके पर ही जान चली गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त तीनों लोग गाड़ी के नीचे सो रहे थे, तभी यह दुर्घटना घटित हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के रहने वाले ये तीनों मजदूर रात में काम खत्म करने के बाद बोरिंग मशीन के पास खड़ी सपोर्ट वाहन के नीचे आराम करने के लिए लेट गए थे। इसी बीच चालक ने बिना नीचे की स्थिति देखे लापरवाही में गाड़ी को पीछे कर दिया। भारी वाहन के पहिए उनके ऊपर से गुजर गए, जिससे तीनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
पुलिस ने क्या बताया?
पुलिस के मुताबिक, गवला निवासी सुभाष चौहान और रुदन सिंह सोलंकी के खेत पर बोरिंग का काम चल रहा था। मजदूर दिनभर की मेहनत के बाद थककर वाहन के नीचे ही सो गए थे। हादसे में रामचरण (56), भानुप्रताप (19) और अरविंद (22) की जान चली गई। तीनों मृतक छत्तीसगढ़ के अलग-अलग गांवों के निवासी थे और काम के सिलसिले में पीथमपुर आए थे।
सम्बंधित ख़बरें
13 सेकंड में 15 से ज्यादा चाकू के वार, उज्जैन में दिनदहाड़े हमले का आरोपी गिरफ्तार; युवती की हालत खतरे से बाहर
‘आश्वासन नहीं समाधान चाहिए’, सागर में नगर निगम कर्मचारियों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी; 13 मांगों को लेकर धरना
6 दिन से बिजली गुल: खंडवा में गुस्साई महिलाओं ने MPB दफ्तर का किया घेराव, कर्मचारियों ने बंद किया गेट
दमोह में मोहर्रम के शहर गश्त के दौरान टला बड़ा हादसा; आग से खेल रहे युवक का मुंह जला- देखें VIDEO
पुलिस ने वाहन को किया जब्त
सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और संबंधित वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, साथ ही परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। फरियादी रमेश इक्का की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में दुर्घटना की वजह चालक की लापरवाही बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: भोपाल का ‘अजूबा’ निर्माण! 5 लाख की लागत से बनाया शौचालय, लेकिन सामने खड़ी कर दी दीवार; अब कैसे जाएंगे लोग?
परिजनों को दि गई हादसे की सूचना
बता दें कि हादसे के तुरंत बाद मध्य प्रदेश पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। साथ ही, उनके परिजनों को सूचना देकर बुलाया है। उनके आने के बाद और पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएंगा। गौरतलब है कि इस हादसे में अब तक न ही कोई रंजिश की आशंका लगाई गई है और न ही वाहन चालक का कोई पुराना विवाद तीनों मजदूरों के साथ निकल कर आया है। हालांकि पुलिस इस मामले की जांच हर एंगल से करने में जुट गई है।
