देवास में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 14 पेटी शराब और कार जब्त; इंदौर की ओर से लाई जा रही थी नशे की खेप
Dewas News: मध्य प्रदेश के देवास जिले में औद्योगिक थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 पेटी शराब और एक कार जब्त की है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
- Written By: सजल रघुवंशी
देवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई (इमेज सोर्स- आईएएनएस)
Dewas Industrial Area Police Station Liquor Seizure: मध्य प्रदेश के देवास जिले में औद्योगिक थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 पेटी शराब और एक कार जब्त की है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जो इंदौर से शराब लाकर देवास में सप्लाई करने की तैयारी कर रहा था। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति कार में भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर देवास आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस ने टाटा चौराहे के पास घेराबंदी कर संदिग्ध इंडिगो कार को रोका और तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन से 14 पेटी अवैध शराब बरामद हुई।
पुलिस ने श्याम योगी को लिया हिरासत में
कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने श्याम योगी नाम के युवक को हिरासत में लिया। शुरुआती जांच में पता चला कि वह मध्य प्रदेश के इंदौर की ओर से शराब की खेप लेकर आया था और शहर में अलग-अलग स्थानों पर इसकी खपत कराने की योजना थी। तलाशी में वाहन के अंदर बड़ी मात्रा में शराब मिली, जिसके बाद कार को भी जब्त कर लिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
बुरहानपुर के इस गांव में ‘बेटी पढ़ाओ’ का नारा फेल! इस डर से नहीं जा रहीं बेटियां हाईस्कूल; जानें पूरा मामला
अल नीनो की चुनौती पर सरकार अलर्ट; शिवराज सिंह चौहान हर हफ्ते कर रहे हाई-लेवल मॉनिटरिंग
MP में ई-अटेंडेंस पर घमासान: उदय प्रताप सिंह के बाद बहस तेज, शिक्षक संगठनों ने रखा अपना पक्ष
जबलपुर: मोबाइल गुमने पर हुआ विवाद, बीच सड़क पर युवकों ने दो छात्रों को जमकर पीटा; चाकू मारकर किया घायल
इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई
देवास जिले के सीएसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि आरोपी के पास से 14 कार्टन गैर-कानूनी शराब बरामद हुई है, जिसकी कुल कीमत करीब तीन लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह शराब कहां से लेकर आया था और किन लोगों को इसकी सप्लाई की जानी थी।
यह भी पढ़ें: MP News: भोपाल के यात्रियों को बड़ी सौगात; अब मुंबई के सफर के लिए नहीं भटकना पड़ेगा स्पेशल ट्रेनों के भरोसे
मामले में बड़े गिरोह की संलिप्तता का भी जांच जारी
सीएसपी के मुताबिक मामले में शामिल अन्य संदिग्धों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि आरोपी किन लोगों के संपर्क में था और पूरे नेटवर्क में किसकी क्या भूमिका रही। साथ ही शराब की खेप लाने के पीछे की मंशा और किसी बड़े गिरोह की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।.
