MP News: भोपाल के यात्रियों को बड़ी सौगात; अब मुंबई के सफर के लिए नहीं भटकना पड़ेगा स्पेशल ट्रेनों के भरोसे

Jabalpur News: WCR ने जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर विशेष ट्रेन को विकली सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप में स्थायी कर दिया है। अब भोपाल के यात्रियों को मुंबई के सफर के लिए स्थायी रेल सुविधा प्राप्त होगी।
Jabalpur Bandra Terminus Regular Train
जबलपुर विशेष ट्रेन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Jabalpur Bandra Terminus Regular Train 20164: भोपाल मंडल के रेल यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। अब जबलपुर से पुणे और मुंबई की यात्रा पहले से ज्यादा आसान हो जाएगी। यात्रियों को अलग-अलग ट्रेन नंबर याद रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

अब रेलवे प्रशासन ने जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन को नियमित साप्ताहिक ट्रेन के रूप में संचालित करने का फैसला किया है। रेलवे की गाड़ी संख्या 02134/02133 अब स्थायी रूप से 20164/20163 नंबर के साथ चलाई जाएगी।

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर आयोचित हुआ कार्यक्रम

ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के लिए जबलपुर मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जबलपुर सांसद आशीष दुबे, कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने जबलपुर से पुणे जाने वाली नियमित साप्ताहिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पहले से अधिक सुविधाजनक होगा सफर

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जबलपुर से पुणे के लिए नियमित ट्रेन चलाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। आम जनता की जरूरत को देखते हुए सांसद आशीष दुबे ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस ट्रेन को नियमित करने की मांग उठाई थी। अब ट्रेन के स्थायी रूप से संचालित होने से जबलपुर से पुणे और बांद्रा जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी और सफर पहले से अधिक सुविधाजनक हो जाएगा।

महाकौशल का सीधे महाराष्ट्र कनेक्शन

इस नियमित साप्ताहिक ट्रेन के शुरू होने से यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी और महाकौशल क्षेत्र का महाराष्ट्र से सीधा रेल संपर्क मजबूत होगा। इससे व्यापार, रोजगार और शिक्षा के क्षेत्र में भी नए अवसर बढ़ेंगे। खास तौर पर राजधानी भोपाल, संत हिरदाराम नगर, नर्मदापुरम और इटारसी के यात्रियों को सबसे अधिक फायदा मिलेगा, क्योंकि मुंबई यात्रा के लिए अब उन्हें एक और नियमित ट्रेन का विकल्प उपलब्ध हो जाएगा।

बता दें कि सरकार आए दिन कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े कदम उठा रही है। इससे पहले भोपाल को अपना दूसरा जंक्शन मिला, जिसके तहत संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन को विकसित कर उसे आधिकारिक जंक्शन का दर्जा दिया गया।

Navbharat Live
navbharatlive.com