Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

देवास पटाखा फैक्टरी ब्लास्ट: दिल्ली एयरपोर्ट से दबोचा गया मुख्य आरोपी; कार्रवाई से बचने के लिए भागा था चीन

Dewas News: देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले का मुख्य आरोपी मुकेश विज को चीन से भारत लौटते ही दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी कराया था।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: May 21, 2026 | 06:58 PM

मुकेश विज दिल्ली से गिरफ्तार (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Dewas Fireworks Factory Blast Update: देवास जिले के टोंककला स्थित पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हादसे के बाद से फरार चल रहा मुख्य आरोपी मुकेश विज आखिरकार पुलिस गिरफ्त में आ गया।

चीन के ग्वांग्झू से भारत लौटते ही नई दिल्ली एयरपोर्ट पर पहले से तैनात अलर्ट पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि, इसके साथ ही फरार चल रहे एक अन्य आरोपी जिसका नाम महेश चौहान बताया जा रहा है उसे भी दिल्ली से हिरासत में लिया गया है।

कार्रवाई से बचने के लिए चीन भागा था आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया कि कार्रवाई से बचने के उद्देश्य से मुकेश विज देश छोड़कर चीन भाग गया था। हालांकि देवास पुलिस ने उसके खिलाफ पहले ही लुक आउट सर्कुलर जारी करवा दिया था। ऐसे में जैसे ही वह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा, सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस की संयुक्त निगरानी के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

सम्बंधित ख़बरें

ट्विशा शर्मा केस: गिरिबाला सिंह के खिलाफ सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष पद से हटाया

CM मोहन यादव की अध्यक्षता में ‘राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड’ का गठन; व्यापार और एक्सपोर्ट को लगेंगे पंख

ट्विशा शर्मा केस: पूर्व जज सास ने जजों सहित 46 लोगों को किए थे ताबड़तोड़ फोन; CDR से खुला राज

MP News: जबलपुर-भोपाल NH-45 पुल घोटाले पर हाईकोर्ट सख्त! केंद्र और राज्य सरकार को थमाया नोटिस

एसआईटी कर रही थी आरोपियों की तलाश

देवास एसपी पुनीत गेहलोत ने बताया कि एएसपी जयवीर सिंह भदौरिया के नेतृत्व में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) लगातार विभिन्न राज्यों में दबिश दे रहा था। फरार आरोपियों की तलाश में दिल्ली समेत कई स्थानों पर लगातार अभियान चलाया जा रहा था।

पुलिस ने आरोपियों पर घोषित किया था इनाम

मामले में फरार चल रहे आरोपियों पर पुलिस ने 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। ताजा गिरफ्तारी के बाद इस प्रकरण में अब तक कुल पांच आरोपी पुलिस गिरफ्त में आ चुके हैं। इससे पहले घटना के तुरंत बाद लाइसेंसी अनिल मालवीय और ठेकेदार मोहम्मद अजास को गिरफ्तार किया गया था, जबकि कपिल विज को भी दिल्ली से पकड़ा गया था।

यह भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा केस: गिरिबाला सिंह के खिलाफ सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष पद से हटाया

सीएम मोहन यादव के निर्देश पर हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश और डीजीपी कैलाश मकवाना के मार्गदर्शन में की गई। एडीजी उज्जैन जोन राकेश गुप्ता और डीआईजी उज्जैन रेंज नवनीत भसीन की निगरानी में देवास पुलिस मामले की वैज्ञानिक और पेशेवर तरीके से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण (देवास पटाखा फैक्टरी ब्लास्ट) के प्रत्येक पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Dewas fireworks factory blast main accused mukesh vij arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 21, 2026 | 06:58 PM

Topics:  

  • Dewas
  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.