‘आपकी समस्याएं मेरी समस्याएं हैं…’, नरोत्तम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
Datia By Election: दतिया उपचुनाव से पहले बड़ौनी में पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का महा-मंथन, कांग्रेस पर साधा निशाना, कड़े विलेख संग कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र।
- Reported By: निशांत तिवारी | Edited By: सजल रघुवंशी
नरोत्तम मिश्रा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Narottam Mishra Statement: विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने पूरे विधानसभा सहित बड़ौनी क्षेत्र में भी अपनी चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बड़ौनी में भाजपा कार्यकर्ताओं की वृहद बैठक लेकर संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने ग्रामीण जनों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और विकास को लेकर भरोसा दिलाया।
बड़ौनी के उपराय बड़ौनकला सीतापुर, सोनागिर सुनार ऐरई हिंडोरा, घुघसी, सेवनी सहित आसपास के अनेक गांवों से पहुंचे ग्रामीणों को संबोधित करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आपकी समस्याएं मेरी समस्याएं हैं। आप निश्चिंत रहें आपकी हर जायज़ समस्या का समाधान हमारी प्राथमिकता होगा। चुनाव के बाद बड़ौनी क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी और जो कार्य अधूरे हैं उन्हें प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जाएगा।
भाजपा का उद्देश्य जनता की सेवा करना- नरोत्तम मिश्रा
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं बल्कि जनता की सेवा करना है। गांव-गांव तक सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना भाजपा की प्राथमिकता रही है और आगे भी रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
सीहोर में बैंक मैनेजर और कर्मचारियों की मनमानी, 6 भाइयों की मर्जी के बिना खाते से छेड़छाड़; नया अकाउंट भी खोला
सागर में शिव मंदिर में रात भर डटा रहा 5 फीट का जहरीला सांप; भोलेनाथ के चरणों में कुंडली मारकर बैठा रहा नाग
मध्य प्रदेश के अतिथि विद्वानों के लिए खुशखबरी: अब ‘हरियाणा मॉडल’ से मिलेगी नौकरी की सुरक्षा और समान वेतन
दतिया उपचुनाव: जिला कांग्रेस की मीटिंग में बनी रणनीति, पूर्व मंत्री बोले- कार्यकर्ताओं के दम पर जीतेगी पार्टी
नरोत्तम मिश्रा ने जमकर साधा कांग्रेस पर निशाना
डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने विपक्ष पर खासतौर से कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी केवल अपने परिवार और अपने बेटे-बेटियों की राजनीति तक सीमित हैं।इनका विकास से कोई लेना देना नहीं है ।कांग्रेस के राजेंद्र भारती यहां से ढाई साल तक विधायक रहे लेकिन लेकिन एक काम भी ऐसा नहीं कराया जो गिना सके।
नरोत्तम मिश्रा ने कही बड़ी बात
डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के हर परिवार, हर युवा, हर किसान, हर महिला और हर गरीब की चिंता करने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनकल्याण और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर कार्य कर रही है।
यह भी पढ़ें: सीहोर में बैंक मैनेजर और कर्मचारियों की मनमानी, 6 भाइयों की मर्जी के बिना खाते से छेड़छाड़; नया अकाउंट भी खोला
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रत्येक गांव और प्रत्येक बूथ तक पहुंचकर सरकार की जनहितकारी योजनाओं और भाजपा की विकास यात्रा को जनता के बीच लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से भाजपा दतिया उपचुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेगी।
