Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 3 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा बोले- आखिर में भाजपा ही जीतेगी, सातवें राउंड के बाद कांग्रेस 3,295 वोट से आगे

Datia By Election : दतिया उपचुनाव की मतगणना के बीच नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा की जीत का दावा किया। हालांकि सातवें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह 3,295 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं।

  • Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Aug 03, 2026 | 02:06 PM

नरोत्तम मिश्रा (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Narottam Mishra on Datia By Election Result: दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के बीच पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा की जीत का भरोसा जताया है। मतगणना के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मुकाबला भले ही कांटे का हो, लेकिन अंत में जीत भारतीय जनता पार्टी की ही होगी। दूसरी ओर मतगणना के सातवें राउंड के बाद कांग्रेस ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह कुल 31,436 वोट हासिल कर 3,295 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को अब तक 28,141 वोट मिले हैं।

पत्रकारों ने जब डॉ. नरोत्तम मिश्रा से लगातार बदल रहे रुझानों पर सवाल किया तो उन्होंने कहा, “अंत में भारतीय जनता पार्टी जीतेगी।” जब उनसे पूछा गया कि पूरे चुनाव में उनकी भूमिका सबसे ज्यादा चर्चा में रही, तो उन्होंने कहा कि वह हमेशा एक कार्यकर्ता रहे हैं और आगे भी कार्यकर्ता की भूमिका में ही रहेंगे। उन्होंने कहा, “हम सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं। मनसा, वाचा, कर्मणा सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत से लगे हैं।”

भारती सबसे बड़े दल बदलू नेता हैं

राजेंद्र भारती के कांग्रेस से निष्कासन पर पूछे गए सवाल के जवाब में डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उन्हें “मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा दलबदलू नेता” बताया। उन्होंने कहा कि राजेंद्र भारती अब तक कांग्रेस, बसपा, समाजवादी पार्टी और एनसीपी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस को उन्हें उस समय ही बाहर कर देना चाहिए था, जब सहकारी ग्रामीण विकास बैंक फ्रॉड मामले में उन्हें सजा हुई थी और उनकी सदस्यता समाप्त होने के कारण दतिया में उपचुनाव की नौबत आई।

सम्बंधित ख़बरें

पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता पारस जैन का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

दतिया उपचुनाव: 8वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त 6.5 हजार के पार, घनश्याम सिंह बोले- 15 हजार वोटों से जीतूंगा

सिंगरौली में प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत: शादी का दबाव बना रहा था युवक, प्रेमिका ने गला घोंटकर की हत्या

दतिया उपचुनाव में पलट गई बाजी: छठे राउंड के बाद कांग्रेस ने बनाई दमदार बढ़त, घनश्याम सिंह 1,786 वोट से आगे

दतिया चुनाव पर नरोत्तम मिश्रा की प्रतिक्रिया | Narottam Mishra#NarottamMishra #bjp #mpnews pic.twitter.com/NjnWmt7eXT — NavBharat Live (@TheNavbharatliv) August 3, 2026

कांग्रेस ने समय पर कार्रवाई नहीं की

कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के इस आरोप पर कि वह डॉ. नरोत्तम मिश्रा के कहने पर भाजपा के खिलाफ प्रचार कर रहे थे, मिश्रा ने सीधे जवाब देने के बजाय फिर राजेंद्र भारती के दलबदल का मुद्दा उठाया और कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के मामले में सजा मिलने के बाद भी समय पर कार्रवाई नहीं की।

ये भी पढ़ें : दतिया उपचुनाव में पलट गई बाजी: छठे राउंड के बाद कांग्रेस ने बनाई दमदार बढ़त, घनश्याम सिंह 1,786 वोट से आगे

कांग्रेस बनाए हुए है बढ़त

उधर मतगणना में कांग्रेस लगातार अपनी बढ़त बढ़ाती जा रही है। पहले राउंड में भाजपा के पक्ष में दिख रहा मुकाबला अब पूरी तरह कांग्रेस की ओर झुक गया है। सातवें राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह 31,436 वोटों के साथ 3,295 वोटों की बढ़त पर हैं, जबकि भाजपा के आशुतोष तिवारी को 28,141 वोट मिले हैं। मतगणना के शेष राउंड अभी जारी हैं और अंतिम परिणाम का इंतजार है।

Dr narottam mishra reaction datia by election counting congress leads round 7

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 03, 2026 | 01:03 PM

Topics:  

  • Datia By Election
  • Datia News
  • Madhya Pradesh News
  • Narottam Mishra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.