दतिया उपचुनाव: ‘पार्टी का फैसला सर्वोपरि, आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंगे’, कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान
Datia By Election: दतिया बगावत पर कैलाश विजयवर्गीय का कड़ा रुख, कहा 'भारतीय जनता पार्टी में टिकट बदलने की परंपरा नहीं, नरोत्तम मिश्रा करेंगे फैसले का सम्मान'।
- Reported By: अंशुल मुकाती | Edited By: सजल रघुवंशी
कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान (सोर्स- नवभारत डिजाइन)
Kailash Vijayvargiya Statement: दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा द्वारा डॉ. नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद पार्टी के भीतर विरोध के बीच प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा बयान दिया है।
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है, जहां कार्यकर्ताओं को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की नाराजगी कोई असामान्य बात नहीं है और पार्टी जल्द ही सभी कार्यकर्ताओं को बैठाकर उनसे चर्चा करेगी। विजयवर्गीय ने भरोसा जताया कि सभी मतभेद दूर हो जाएंगे और आशुतोष तिवारी भारी मतों से चुनाव जीतेंगे।
‘नरोत्तम मिश्रा पार्टी के वरिष्ठ नेता, फैसले का करेंगे सम्मान’
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा हर निर्णय गहन विचार-विमर्श के बाद लेती है और पार्टी का फैसला सभी के लिए सर्वोपरि होता है। उन्होंने कहा कि वह डॉ. नरोत्तम मिश्रा को लंबे समय से जानते हैं और वह पार्टी के वरिष्ठ एवं अनुशासित कार्यकर्ता हैं। विजयवर्गीय ने बताया कि उन्होंने स्वयं दो-तीन बार नरोत्तम मिश्रा से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं हो सकी। उन्होंने विश्वास जताया कि नरोत्तम मिश्रा पार्टी के निर्णय का सम्मान करेंगे। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि एक बार उम्मीदवार घोषित होने के बाद भाजपा में टिकट बदलने की परंपरा नहीं रही है, इसलिए उन्हें नहीं लगता कि प्रत्याशी बदला जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
बांकीपुर उपचुनाव: उम्मीदवारी मिलते ही CM सम्राट चौधरी से मिले नीरज सिन्हा, कंधों पर मिली बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव: जिले में धारा 163 लागू, एसपी और एसडीओपी सहित 8 पुलिसकर्मी घायल; 250 कार्यकर्ता नजरबंद
नशे के सौदागरों पर रीवा पुलिस का बड़ा प्रहार, UP से रीवा आ रही बड़ी खेप पकड़ी; पुलिस की घेराबंदी हुई सफल
यह भी पढ़ें: दतिया उपचुनाव: जिले में धारा 163 लागू, एसपी और एसडीओपी सहित 8 पुलिसकर्मी घायल; 250 कार्यकर्ता नजरबंद
‘230 सीटों पर हजारों दावेदार थे, संगठन का निर्णय अंतिम’
भाजपा नेता ने कहा कि मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटें हैं और करीब 2000 कार्यकर्ताओं ने चुनाव लड़ने की तैयारी की थी। ऐसे में हर किसी को टिकट मिलना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि संगठन सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद निर्णय लेता है और प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह पार्टी के फैसले का पालन करे। विजयवर्गीय ने आशुतोष तिवारी को संगठन का मजबूत और अनुभवी कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि उन्होंने संगठन मंत्री के रूप में भी प्रभावी काम किया है और पार्टी को उनकी जीत का पूरा विश्वास है।
