दतिया उपचुनाव: जिले में धारा 163 लागू, एसपी और एसडीओपी सहित 8 पुलिसकर्मी घायल; 250 कार्यकर्ता नजरबंद
Datia By Election: दतिया में भीषण उपद्रव, पथराव में एसपी समेत 8 पुलिसकर्मी घायल, पूरे जिले में BNSS धारा 163 लागू, हाईवे पर 20 किलोमीटर जाम के बीच आंसू गैस के गोले छोड़े।
- Reported By: निशांत तिवारी | Edited By: सजल रघुवंशी
दतिया में धारा 163 लागू (सोर्स- नवभारत लाइव)
Section 163 Imposed In Datia: मध्य प्रदेश के दतिया में विधानसभा उपचुनाव से पहले बिगड़ते हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू कर दी है। प्रशासन के आदेश के तहत बिना अनुमति किसी भी सभा, जुलूस, धरना-प्रदर्शन और सार्वजनिक आयोजन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
इसके अलावा जिले में पांच या उससे अधिक लोगों के एक स्थान पर एकत्र होने पर भी रोक लगा दी गई है। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है।
हाईवे पर 20 किलोमीटर तक चक्काजाम
दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा द्वारा पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद पार्टी के भीतर विरोध खुलकर सामने आ गया। शुक्रवार शाम से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन शनिवार तड़के उग्र हो गया। नाराज कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ग्वालियर-झांसी हाईवे पर करीब 15 से 20 किलोमीटर लंबा चक्काजाम कर दिया। डबरा के हरिपुर तिराहे पर भी प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर नारेबाजी की। बड़ी संख्या में महिलाएं भी विरोध प्रदर्शन में शामिल रहीं, जबकि पड़ोसी जिलों से भी समर्थक दतिया पहुंच गए।
सम्बंधित ख़बरें
नशे के सौदागरों पर रीवा पुलिस का बड़ा प्रहार, UP से रीवा आ रही बड़ी खेप पकड़ी; पुलिस की घेराबंदी हुई सफल
Datia Bypoll: 12 घंटे की मशक्कत के बाद खुला चक्काजाम, पथराव में ASP समेत कई अधिकारी घायल, उपद्रवी गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा के समर्थक ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, NH-44 पर लगा जाम
इंदौर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान की तैयारी, कैलाश विजयवर्गीय ने की दिग्विजय की तारीफ
पथराव, आंसू गैस और पुलिस से झड़प, कई पुलिसकर्मी घायल
स्थिति लगातार बिगड़ने पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। हालात काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। वहीं प्रदर्शनकारियों द्वारा किए गए पथराव में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और एक वाहन पलट गया। शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे हुई हिंसा में एसपी, एसडीओपी समेत आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए। नरोत्तम मिश्रा के कुछ समर्थकों के घायल होने की भी सूचना है। इसके बाद प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी। भाजपा कार्यालय के बाहर भी भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
भाजपा कार्यालय में 250 कार्यकर्ता रोके गए
बड़ौनकलां में जाम की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर दतिया स्थित भाजपा कार्यालय में मौजूद करीब 250 कार्यकर्ताओं को अंदर ही रोक दिया। बाद में प्रशासन की समझाइश के बाद स्थिति सामान्य हुई।
यह भी पढ़ें: नशे के सौदागरों पर रीवा पुलिस का बड़ा प्रहार, UP से रीवा आ रही बड़ी खेप पकड़ी; पुलिस की घेराबंदी हुई सफल
टिकट बदलने के विरोध में भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सहित कई पदाधिकारियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। नगर मंत्री और भाजपा कोषाध्यक्ष ने भी पद छोड़ दिया, जबकि समर्थकों का दावा है कि कई भाजपा पार्षदों ने भी सामूहिक इस्तीफे सौंप दिए हैं। उपचुनाव से पहले भाजपा में मचा यह विरोध अब प्रदेश की सियासत का बड़ा मुद्दा बन गया है।
