इंदर सिंह परमार ने दामोह जेल में दो मंजिला बैरक का किया उद्घाटन, कैदियों से की मुलाकात; कही यह बड़ी बात
Inder Singh Parmar Damoh: दमोह जिला जेल में दो मंजिला बैरक का उद्घाटन करते हुए मंत्री इंदर सिंह परमार ने कैदियों को समाज का हिस्सा बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री के ऊर्जा संरक्षण संदेश पर भी चर्चा की।
- Written By: सजल रघुवंशी
इंदर सिंह परमार (सोर्स- सोशल मीडिया)
Damoh Jail New Barrack Inauguration: मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार गुरुवार को ट्रेन से दामोह पहुंचे, जहां उन्होंने दो मंजिला जेल बैरक का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कैदियों से मुलाकात भी की। इस दौरान दामोह के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने बताया कि दामोह की जिला जेल में डबल मंजिला बैरक का लोकार्पण हुआ है।
इंदर सिंह परमार ने कहा कि कैदियों का मानवीय पक्ष होता है। उसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने जेलों में सुविधाओं को ठीक करने का फैसला लिया है। जेल में बंद कैदी भी समाज का हिस्सा हैं, और वह किसी कारण से यहां पहुंच गए हैं।
जेलों में शिक्षा की भी सुविधाएं दी जा रही हैं- इंदर सिंह
इंदर सिंह परमार ने आगे कहा कि जेलों में शिक्षा की भी सुविधाएं दी जा रही हैं। आने वाले समय में हम कैदियों के जीवन में और सुधार लाने के लिए सरकार के जो संकल्प हैं, उनके अनुसार काम करते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वदेशी चीजों के इस्तेमाल को बढ़ाने की अपील की है। इसके पीछे बड़ा संदेश यही है कि लोकल चीजों को बढ़ावा दें। इससे देश के लोगों को फायदा होगा। इससे रोजगार बढ़ेगा और आत्मनिर्भर भारत को और आगे बढ़ाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
LG कंपनी में नौकरी का झांसा, जबलपुर के 45 ITI छात्रों से 6-6 हजार की वसूली, पैसे और जॉब नहीं मिलने पर प्रदर्शन
इंदौर में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, आरोपी के ठिकाने से ड्रग्स, कैश और कारतूस बरामद
MP में मानसून ने पकड़ी रफ्तार: 5 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 50 जिलों में आंधी-वर्षा की चेतावनी
मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार; ‘सुमन पंचायत’ योजना का शुभारंभ और AMR एक्शन प्लान लागू
परमार सिंह ने लाल बहादुर शास्त्री का दिया उदाहरण
इंदर सिंह परमार ने कहा कि जब लाल बहादुर शास्त्री प्रधानमंत्री थे, तब देश में खाद्य संकट आया था। तब वह कटोरा लेकर किसी देश के पास नहीं गए थे। उन्होंने अपने देश के लोगों में आत्मविश्वास पैदा किया था। उन्होंने ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा दिया था। उन्होंने देशवासियों से भी अपील की थी कि लोग सप्ताह में एक दिन उपवास करें। तब लोगों ने सहयोग किया और देश इस संकट से बाहर निकल आया।
यह भी पढ़ें: खरगोन में बाजार से खरीदी खुली हल्दी ने ली राखी की जान, 15 और लोगों को लगी थी वही हल्दी, जांच रिपोर्ट का इंतजार
पीएम मोदी की अपील पर यह बोले मंत्री
इंदर सिंह परमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का बड़ा उदाहरण गैस सब्सिडी है। उनकी एक अपील पर लाखों लोगों ने गैस की सब्सिडी छोड़ दी थी। इसका फायदा गरीबों को मिला था। अब जब ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध के कारण दुनिया प्रभावित हुई है और हम भी इससे प्रभावित हुए हैं, इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईंधन और ऊर्जा बचाने की अपील की है। इससे भारत पर दबाव कम होगा।
एजेंसी इनपुट के साथ…
