दमोह में बेटी के अंतिम संस्कार में विवाद, श्रृंगार को लेकर मायके पक्ष से मारपीट, पति समेत 9 लोगों पर केस दर्ज

Damoh Funeral Fight : दमोह के महुआखेड़ा में बेटी के अंतिम संस्कार में पहुंचे मायके पक्ष से मारपीट का आरोप लगा है। वीडियो वायरल होने के बाद मडियादो पुलिस ने मृतका के पति समेत 9 लोगों पर केस दर्ज किया।
Family members involved in an alleged assault during a funeral
मायके पक्ष के साथ मारपीटफोटो सोर्स- नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • दमोह के महुआखेड़ा गांव में महिला के अंतिम संस्कार के दौरान मायके पक्ष से मारपीट का आरोप।

  • घटना का वीडियो गुरुवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

  • सुहाग का श्रृंगार कराने की बात पर विवाद होने की परिजनों ने बताई वजह।

  • नीता लोधी की बुधवार को जबलपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हुई थी।

  • मडियादो पुलिस ने मृतका के पति समेत 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Damoh Mahua Kheda Assault Case : दमोह जिले के मडियादो थाना क्षेत्र के महुआखेड़ा गांव में बेटी के अंतिम संस्कार में पहुंचे मायके पक्ष के लोगों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो गुरुवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने मृतका के पति समेत 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महुआखेड़ा गांव की नीता लोधी की बुधवार दोपहर जबलपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। मायके पक्ष ने आरोप लगाया था कि नीता पर गर्म चाय डाली गई थी, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई थी। हालत गंभीर होने पर उसे हटा से जिला अस्पताल और फिर जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था।

सुहाग का श्रृंगार कराने की बात पर विवाद

पन्ना जिले के पड़वार गांव से सुनीता लोधी, रानी लोधी, मालती लोधी, राजेंद्र सिंह, प्रह्लाद सिंह और निर्मल सिंह सहित परिजन अंतिम संस्कार में शामिल होने महुआखेड़ा पहुंचे थे। मृतका की चाची रीना लोधी के मुताबिक, मायके पक्ष ने ससुराल वालों से नीता का सुहाग का श्रृंगार करने के लिए कहा था। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने मना कर दिया और इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया।

महिलाओं और पुरुषों के साथ मारपीट का आरोप

रीना लोधी के अनुसार, जब परिवार के अन्य लोगों ने भी श्रृंगार करने की बात कही, तो मृतका के पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने मायके पक्ष की महिलाओं और पुरुषों के साथ मारपीट की। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए हटा सिविल अस्पताल भेजा गया और मडियादो थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

Family members involved in an alleged assault during a funeral
इंदौर: घर के बगीचे में दिखा तेंदुआ, सिर पर थे चोट जैसे निशान, वन विभाग की तलाश जारी

पति समेत 9 लोगों पर मामला दर्ज

मडियादो पुलिस ने महिला के पति राम सिंह, उसके चाचा रघुराज सिंह, हरिओम सिंह, छोटू सिंह, खुमान सिंह और परिवार की चार महिलाओं समेत कुल 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला की मौत के मामले में मायके पक्ष ने गर्म चाय डालने का आरोप लगाया है, जिसकी परिस्थितियों और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com