इंदौर: घर के बगीचे में दिखा तेंदुआ, सिर पर थे चोट जैसे निशान, वन विभाग की तलाश जारी

Indore Leopard Video : इंदौर के देवगुराड़िया में क्रिसेंट वॉटर पार्क के पास घर के बगीचे में तेंदुआ दिखा। वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग की टीम तलाश में जुटी है। तेंदुए घायल हो सकता है।
Leopard spotted in a garden near Crescent Water Park
इंदौर में दिखा तेंदुआफोटो सोर्स- नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • इंदौर के देवगुराड़िया में क्रिसेंट वॉटर पार्क के पास घर के बगीचे में दिखा तेंदुआ।

  • मकान मालिक ने मोबाइल से बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल।

  • वीडियो में तेंदुए के सिर पर चोट या खून जैसे निशान दिखाई दिए, घायल होने की पुष्टि नहीं।

  • वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने मौके और आसपास तलाश की, तेंदुए की लोकेशन का पता लगाने की कोशिश जारी है।

  • घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर रणभंवर बीट होने के कारण जंगल से आने की संभावना।

Indore Leopard News : इंदौर में एक बार फिर तेंदुए की मौजूदगी सामने आई है। इस बार देवगुराड़िया इलाके में क्रिसेंट वॉटर पार्क के पास एक घर के बगीचे में तेंदुआ दिखाई दिया। मकान मालिक ने मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में तेंदुआ बगीचे में बैठा नजर आ रहा है। कुछ देर बाद वह वहां से दूसरी ओर भागता दिखाई देता है।

वायरल वीडियो में तेंदुए के सिर पर चोट या खून जैसे निशान दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, उसके घायल होने की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वन विभाग के मुताबिक, तेंदुए की वास्तविक स्थिति का पता निरीक्षण के बाद ही चल सकेगा।

सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम ने शुरू की तलाश

इंदौर में तेंदुए की खबर को लेकर वन विभाग के डीएफओ लाल सुधाकर सिंह का कहना है कि गुरुवार सुबह करीब 9:15 बजे तेंदुए के दिखाई देने की सूचना मिली थी। इसके बाद रेस्क्यू टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया। टीम ने बताए गए स्थान और आसपास के इलाके में तलाश की, लेकिन वीडियो के अलावा तेंदुए की मौजूदगी के अन्य संकेत नहीं मिले।

रणभंवर बीट से आने की संभावना

वन विभाग के अनुसार, घटनास्थल के आसपास पेड़-पौधे और झाड़ियां मौजूद हैं। घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर इंदौर वन परिक्षेत्र की रणभंवर बीट भी स्थित है। ऐसे में तेंदुए के जंगल वाले क्षेत्र से यहां पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल उसकी लोकेशन का पता लगाने के लिए तलाश जारी है।

Leopard spotted in a garden near Crescent Water Park
पीथमपुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रॉले ने बाइक सवार 3 बच्चों को कुचला, दो सगे भाई और मौसेरी बहन की मौत

घायल मिला तो इलाज के बाद किया जाएगा रेस्क्यू

इंदौर वन विभाग के मुताबिक, फिलहाल किसी व्यक्ति या पशु के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। तेंदुए के सिर पर दिखाई दे रहे निशानों की वास्तविक स्थिति भी स्पष्ट नहीं है। यदि उसके घायल होने की पुष्टि होती है, तो टीम उसका इलाज कराकर सुरक्षित रेस्क्यू करने की कार्रवाई करेगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com