दमोह के हटा में बंद पड़े दो मंजिला कच्चे मकान में भीषण आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू
Damoh Fire News : हटा स्थित रतन बजरिया सब्जी बाजार में बंद पड़े दो मंजिला कच्चे मकान में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
मकान में लगी आग (फोटो सोर्स- नवभारत)
Damoh Hatta House Fire: दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र स्थित रतन बजरिया सब्जी बाजार में देर रात एक बंद पड़े दो मंजिला कच्चे मकान में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के रिहायशी क्षेत्र में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन पूरा कच्चा मकान जलकर खाक हो गया।
जानकारी के अनुसार घटना शनिवार रात करीब 12 से 1 बजे के बीच की है। रतन बजरिया स्थित सब्जी मार्केट की संकरी गली में बसंत पिता गोविंद अग्रवाल का पुराना पैतृक दो मंजिला कच्चा मकान लंबे समय से बंद पड़ा था। मकान में कोई निवास नहीं करता था और अंदर कोई घरेलू सामान भी नहीं रखा था।
कचरे में लगी आग घर तक पहुंची
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मकान के नीचे पड़े कचरे में आग लगा दी गई, जो धीरे-धीरे मकान के अंदर तक पहुंच गई। अंदर रखे पुराने टायरों ने आग को और भड़का दिया, जिससे कुछ ही देर में पूरा मकान आग की चपेट में आ गया।
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल में आज MP टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0: CM मोहन यादव करेंगे शुरुआत, डेटा सेंटर और जीसीसी पर रहेगा फोकस
मुरैना में बेटे पर बंदूक तानकर 15 लाख की डकैती, पुलिस को पीड़ितों के दावे और बदलते बयानों पर संदेह
ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन में खुदकुशी: आर्मी जवान ने सर्विस राइफल से किया सुसाइड, एक के बाद एक चलीं 6 गोलियां
खंडवा में जंगल बचाने सड़क पर उतरा कोरकू समाज, वन विभाग की कार्रवाई के समर्थन में हजारों लोगों ने सौंपा ज्ञापन
2 घंटे बाद बुझ सकी आग
स्थानीय लोगों ने आग की लपटें उठती देख तत्काल हटा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। थाना प्रभारी सुधीर बेगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। संकरी गली होने के कारण दमकल वाहन को मौके तक पहुंचने में दिक्कत हुई, जिसके चलते नगर पालिका के पानी के टैंकर भी बुलाए गए। करीब दो घंटे तक चले राहत एवं बचाव अभियान के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।
ये भी पढ़ें : ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन में खुदकुशी: आर्मी जवान ने सर्विस राइफल से किया सुसाइड, एक के बाद एक चलीं 6 गोलियां
कोई जनहानि नहीं
गनीमत रही कि मकान लंबे समय से बंद था, इसलिए किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि मकान पूरी तरह कच्चा होने के कारण आग तेजी से फैल गई और पूरा ढांचा जलकर नष्ट हो गया। आसपास घनी आबादी होने के कारण समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। दमोह पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
