- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Congress Targeted Bjp Over The Hike In Lpg Prices Said Dear Sister Be Careful Bjps Jewel Of Forgery
LPG की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- “लाड़ली बहन, सावधान, जालसाजी बीजेपी का गहना”
- Written By: अमन दुबे

Photo - ANI
भोपाल : देश में बढ़ती महंगाई को देखते हुए, आज मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की कांग्रेस पार्टी (Congress Party) ने विधानसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। शिवराज सिंह चौहान सरकार ने अपना आखरी बजट (Budget) पेश किया, उसके तुरंत बाद ही मध्य प्रदेश के लोगों को महंगाई (Inflation) झटका लगा है। बजट में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। घरेलू गैस सिलेंडर (Domestic LPG Cylinder) की कीमत में 50 रुपए और कमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial Gas Cylinder) की कीमत में 350 रुपए बड़ा दिया गया है। इस मुद्दे को लेकर मध्य प्रदेश की राजनीति में बादल फट गया है। इस बढ़ोतरी के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस ने मोदी सरकार और शिवराज सिंह चौहान सरकार पर निशाना साधा है।
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश विधानसभा के बाहर घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने एक ट्वीट करके पूछा कि जब LPG सिलेंडर का दाम 400 रुपए से कम था तब स्मृति ईरानी सिलेंडर लेकर सड़क पर बैठ गई थीं। आज सिलेंडर का दाम 1,100 रुपए से ज्यादा हो गया, क्या आज भी सड़क पर उतरेंगी?
Madhya Pradesh | Congress MLAs protest against the state government outside the State Assembly over the hike in the price of LPG cylinders pic.twitter.com/cUThNuFp7P — ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) March 1, 2023
जब LPG सिलेंडर का दाम 400 रुपए से कम था तब स्मृति ईरानी सिलेंडर लेकर सड़क पर बैठ गई थीं। आज सिलेंडर का दाम 1,100 रुपए से ज्यादा हो गया, क्या आज भी सड़क पर उतरेंगी? pic.twitter.com/wO3cKjuVmE — Congress (@INCIndia) March 1, 2023
सम्बंधित ख़बरें
MP के कटनी में मानवता शर्मसार, मौत से जूझ रहा था पति; एंबुलेंस कर्मी ने बेबस पत्नी से धुलवाई गाड़ी- VIDEO
इंदौर में सरेआम गुंडागर्दी! मामूली टक्कर के बाद बाइक सवार ने दंपत्ति को डंडे से धमकाया, वसूले ₹3000- VIDEO
बीकॉम में हुआ फेल, फिर भी बन गया सरकारी बाबू! खण्डवा के मोहन काजले के फर्जीवाड़े पर कोर्ट का बड़ा फैसला- VIDEO
महिला आरक्षण पर आर-पार: विधानसभा सत्र से पहले MP कांग्रेस का बड़ा दांव, जीतू पटवारी ने कही यह बड़ी बात
दूसरी ओर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट किया की लाड़ली बहना पर एक और वार, दूध के भाव में 3 रुपए की बढ़ोतरी, दुग्ध संघ का एलान। शिवराज जी, दिया कुछ नहीं, वसूली चालू? लाड़ली बहना, सावधान रहना, जालसाजी है बीजेपी का गहना।
लाड़ली बहना पर एक और वार,
— दूध के भाव में 3 रुपए की बढ़ोतरी, दुग्ध संघ का एलान। शिवराज जी,
दिया कुछ नहीं, वसूली चालू❓ लाड़ली बहना, सावधान रहना,
जालसाज़ी है बीजेपी का गहना। — MP Congress (@INCMP) March 1, 2023
भोपाल में 1108.50 में गैस सिलेंडर मिलेगा
अब तेल कंपनी ने बुधवार को गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। जिसके बाद अब राजधानी भोपाल में 1108.50 में गैस सिलेंडर मिलेगा। इससे पहले भोपाल में गैस सिलेंडर की कीमत 1,058.50 थी।
Congress targeted bjp over the hike in lpg prices said dear sister be careful bjps jewel of forgery
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 28 April: मकर और तुला राशि वालों के लिए खुशखबरी! पूरे होंगे अधूरे काम, जानें अपनी राशि का हाल
Apr 28, 2026 | 12:05 AMRCB का शर्मनाक रिकॉर्ड अब भी बरकरार, 49 रन वाले ‘कलंक’ है माजरा! हार के बावजूद बच गई दिल्ली कैपिटल्स की इज्जत
Apr 27, 2026 | 11:32 PMRCB की जीत के साथ विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
Apr 27, 2026 | 11:00 PMViral Video: भीषण गर्मी में दुकानदार ने खोले दरवाजे, आवारा कुत्तों को दी ठंडी जगह
Apr 27, 2026 | 10:28 PMPappu Yadav on BJP: ‘ED-CBI का डर दिखाकर विरोधियों को खत्म कर रही भाजपा’, पप्पू यादव ने सरकार पर साधा निशाना
Apr 27, 2026 | 10:28 PM‘महिलाओं को कहीं भी सुरक्षित नहीं छोड़ा..’, बेंगलुरु मेट्रो कांड पर कर्नाटक HC ने की सख्त टिप्पणी
Apr 27, 2026 | 10:25 PMबंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की महिलाओं ने भरी हुंकार, हजार रुपये नहीं, हमें सुरक्षा और रोजगार चाहिए- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:16 PMवीडियो गैलरी

टीएमसी सांसद मिताली बाग पर जानलेवा हमला! फूट-फूट कर रोते हुए बताया कार में हुआ खौफनाक मंजर
Apr 27, 2026 | 10:16 PM
पैरेंट्स को ‘SHUT UP’ बोलने वाली प्रिंसिपल ने तोड़ी चुप्पी, कहा कि 3 घंटे पहले जो हुआ वो किसी ने नहीं देखा
Apr 27, 2026 | 10:09 PM
MP के कटनी में मानवता शर्मसार, मौत से जूझ रहा था पति; एंबुलेंस कर्मी ने बेबस पत्नी से धुलवाई गाड़ी- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:08 PM
इंदौर में सरेआम गुंडागर्दी! मामूली टक्कर के बाद बाइक सवार ने दंपत्ति को डंडे से धमकाया, वसूले ₹3000- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:07 PM
अफसर ने मांगा बीमारी का सबूत, ड्रिप की बोतल लेकर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची सेविका; वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Apr 27, 2026 | 10:00 PM
इंदौर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का लोकल नेटवर्क तबाह! पुलिस के हत्थे चढ़ा बिल्डरों को धमकाने वाला सोनू- VIDEO
Apr 27, 2026 | 09:54 PM












