140 फीट गहराई में समाई एक और जिंदगी; MP के गुना में बोरवेल में गिरा बच्चा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
एमपी के गुना जिले में शनिवार शाम को 10 वर्षीय एक बच्चा 140 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। इसके बाद सूचना पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जो अभी भी जारी है।
- Written By: आंचल लोखंडे
मध्य प्रदेश के गुना में बोरवेल में बच्चा गीरा (सौजन्य: सोशल मीडीया)
गुना: भूतपूर्व काल में बच्चों के बोरवेल में गिरने की घटनाओं से न तो अभिभावकों ने कुछ सीख ली है न ही स्थानीय प्रशासन लेती है। जिससे यह घटनाएं हर बार होती जा रही है। हाल ही में राजस्थान के दौसा में एक बच्चे की बोरवेल में गिरकर दर्दनाक मौत हुई थी और एक बच्ची का रेस्क्यू जारी है। ऐसी न जाने कितनी अनगिनत घटनाएं घटित होती रहती हैं। लेकिन हम इन पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश तक नहीं करते हैं। अब फिर एक बार ऐसी ही एक घटना सामने आई है। मध्य प्रदेश के गुना में एक 10 साल के मासूम की जिंदगी बोरवेल फंस गई है।
दरअसल, मध्य प्रदेश में बोरवेल में बच्चे के गिरने का मामला सामने आया है। एमपी के गुना जिले में शनिवार शाम को 10 वर्षीय एक बच्चा 140 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। इसके बाद सूचना पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। एक अधिकारी ने बताया कि सुमित मीना नाम का यह बच्चा गुना जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर पिपलिया गांव में शाम करीब 5 बजे बोरवेल के खुले बोरवेल में गिर गया। राघौगढ़ के कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने बताया कि बच्चा करीब 39 फीट की गहराई पर फंसा हुआ है।
140 फीट गहरा है बोरवेल
गुना के कलेक्टर सतेंद्र सिंह ने बताया कि बोरवेल करीब 140 फीट गहरा है। बच्चे को बचाने के लिए 25 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया है। पुलिस और अन्य स्थानीय एजेंसियों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया। वहीं देर शाम भोपाल से राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल यानी एनडीआरएफ की एक टीम भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने बताया कि बोरवेल में ऑक्सीजन पंप के सहारे बच्चे को ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब: बोरवेल में गिरे 3 साल के मासूम का सफल रेस्क्यू, 9 घंटों तक लड़ता रहा जिंदगी और मौत की जंग, देखें VIDEO
गुना पुलिस की नशे के खिलाफ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, इंजेक्शन की सप्लाई करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार; बड़ी खेप बरामद
‘ASI की रिपोर्ट में कई तथ्य गायब…’, भोजशाला फैसले पर दिग्विजय सिंह का बयान; कही यह बड़ी बात
अब लेट-लतीफी नहीं चलेगी! CM मोहन यादव ने दिए सभी सरकारी विभागों में बायोमैट्रिक अटेंडेंस लागू करने के निर्देश
राजस्थान घटना में रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी
बता दें कि राजस्थान के कोटपुतली में 6 दिन पहले खुले बोरवेल में गिरी 5 वर्ष की बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। बच्ची को बाहर निकालने के लिए आपदा प्रबंधन दल यानी एनडीआरएफ के 2-2 जवान 3 बार में 170 फीट गहरे गड्ढे में उतरे हैं। यह गड्ढा बोरवेल के समानांतर बनाया गया है। इस गड्ढे से बोरवेल तक सुरंग खोदी जा रही है। जवानों की सुरक्षा के लिए ऑक्सीजन का प्रबंध किया गया है। उम्मीद है बच्ची सही-सलामत बाहर निकलेगी।
देश की लेटेस्ट जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
अभिभावक और प्रशासन ले खबरदारी
दौसा में एक बच्चा बोरवेल में गिरकर मर गया था। कोटपूतली के सरुण्ड थाना क्षेत्र में कीरतपुरा गांव में तीन साल की बच्ची चेतना बोरवेल में गिर गई है। जिसे बचाने के प्रयास लगातार जारी हैं। ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। दौसा की घटना के बाद वहां के कलेक्टर ने पूरे जिले में खुले पड़े बोरवेल को बंद कराने का आदेश जारी किया था। इन घटनाओं पर प्रतिबंध लगाने के लिए सबसे पहले अभिभावकों को सतर्क रहकर उनका ध्यान रखने की जरूरत है। साथ ही बोरवेल खुदवाने वाले मालिक को भी सुरक्षा का बंदोबस्त रखना चाहिए। अन्यथा स्थानीय प्रशासन ने उन पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। तभी इन घटनाओं पर प्रतिबंध लगेगा।
