‘आदिवासी हूं हिंदू नहीं’ वाले बयान पर भड़के CM यादव, ‘हिंदुत्व के विरोध में काम करती है कांग्रेस…’
Umang Singhar: कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने आदिवासियों को लेकर एक बयान दिया था। जिसके बाद मध्यप्रदेश की राजनीति गरमा गई है। बीजेपी के नेता कांग्रेस पर हमला बोल रहे हैं।
- Written By: पूजा सिंह
उमंग सिंघार और मोहन यादव (सौजन्य सोशल मीडिया)
Congress Leader Umang Singhar: कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक ऐसा बयान दिया दे दिया है, जिसने प्रदेश की राजनीति में खलबली मचा दी है। गुरुवार उमंग सिंघार ने आदिवासियों से जुड़े एक बयान दिया था, जिसने विवाद खड़ा कर दिया है। जिसके बाद बीजेपी के नेताओं को कांग्रेस पर हमला बोलने का एक और बड़ा मौका मिल गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने निशाना साधते हुए कहा है कि, कांग्रेस हमेशा हिंदूत्व के विरोध में काम करती है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत कई नेताओं ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस हमेशा हिंदू और हिंदुत्व के विरोध में काम करती है। सीएम का कहना है कि, राहुल गांधी ने जो हिंदू के बारे में बात कही थी, वह अत्यंत बचकानापन था। लेकिन, अब कांग्रेस के नेता उमंग सिंघार कह रहे हैं कि आदिवासियों में हिंदुत्व नहीं है। उन्हें शर्म आनी चाहिए। आगे सीएम ने कहा कि, अगर हिंदुत्व पर प्रश्न उठाएंगे तो जनता कभी माफ नहीं करेगी। उमंग सिंघार के इस बयान पर कांग्रेस के नेताओं को माफी मांगनी चाहिए।
केंद्रीय मंत्री डीडी उइके ने किया पलटवार
वहीं, कांग्रेस नेता के बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री डीडी उइके ने कहा कि, नेता प्रतिपक्ष ने जनजातीय समुदाय को अपमानित किया है। जनजातीय समुदाय मूलतः महादेव के वंशज हैं। लगभग सभी ज्योतिर्लिंग भी जनजातीय क्षेत्र में ही हैं। सभी गोंड राजाओं के किलों में भी महादेव विराजमान हैं। आदिवासी राजा महादेव के उपासक थे।
सम्बंधित ख़बरें
गेहूं खरीदी में मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, देश में बना नंबर-1 राज्य; 102 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड खरीदी
धार में बनेगा मां सरस्वती लोक और राजा भोज शोध संस्थान, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान; भोजशाला में की पूजा-अर्चना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील का असर, प्रशिक्षण शिविर में बस से पहुंचे भाजपा नेता
Dhar Bhojshala: हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस संगठन ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र, धार्मिक कॉरिडोर बनाने की मांग की
उमंग सिंघार का बयान, जिसने मचाया बवाल
बता दें कि, गुरुवार को छिंदवाड़ा के जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद की बैठक में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उमंग सिंघार ने कहा कि, ‘मैं गर्व से कहता हूं कि हम आदिवासी हैं, हिंदू नहीं। मैं यह बात कई सालों से कहता आ रहा हूं।’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, ‘शबरी, जिन्होंने भगवान राम को बचा हुआ बेर खिलाया था, वह भी आदिवासी थीं। जो आदिकाल से वास कर रहे हैं, वही आदिवासी हैं। आदिवासियों को पहचान दिलाने को लेकर उन्होंने कहा कि, हमें हमारे समाज को अपनी पहचान दिलानी होगी। चाहे सरकार कोई भी हो।
