Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Dhar Bhojshala: हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस संगठन ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र, धार्मिक कॉरिडोर बनाने की मांग की

Hindu Front For Justice Letter: धार भोजशाला मामले में हिंदु फ्रंट फॉर जस्टिस ने सीएम को पत्र लिखा है। संगठन ने लंदन से मां वाग्देवी की प्रतिमा वापस लाने और धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर बनाने की मांग की है।

  • Written By: प्रीतेश जैन
Updated On: May 25, 2026 | 02:12 PM

धार भोजशाला

Follow Us
Close
Follow Us:

Dhar Bhojshala Temple News: धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला परिसर को लेकर एक बार फिर धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस संगठन ने मुख्यमंत्री  मोहन यादव को पत्र लिखकर हाई कोर्ट के हालिया आदेश के बाद भोजशाला से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें रखी हैं। संगठन ने भोजशाला को धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए सरकार से विशेष पहल करने का आग्रह किया है।

भोजशाला मामले के मुख्य याचिकाकर्ता आशीष गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यकाल में न्यायालय द्वारा भोजशाला को मां सरस्वती मंदिर के रूप में मान्यता मिली है। उन्होंने इसे हिंदू समाज की बड़ी जीत बताते हुए कहा कि अब भोजशाला में पूजा-अर्चना शुरू हो चुकी है।

भारत लाई जाए मां वाग्देवी की प्रतिमा

हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस संगठन ने मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में मांग की है कि ब्रिटिश संग्रहालय, लंदन में रखी मां वाग्देवी की प्रतिमा को भारत वापस लाने के प्रयास तेज किए जाएं और उसे पुनः भोजशाला परिसर में स्थापित किया जाए। संगठन का कहना है कि यह प्रतिमा भारतीय संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण प्रतीक है। इसके अलावा पत्र में भोजशाला परिसर में ‘मां सरस्वती लोक’ विकसित करने का प्रस्ताव भी रखा गया है, ताकि इस स्थान को धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके। संगठन का मानना है कि इससे प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

सम्बंधित ख़बरें

अवैध संबंध से उजड़ा परिवार: पत्नी की हत्या के बाद पति ने खाया जहर, महिला के प्रेमी ने भी कर ली खुदकुशी

दमोह के बड़ा बाजार में लगी भीषण आग, 3 दुकानें जलकर खाक, दमकल की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Waqf Board Event: ‘छात्रवृत्ति केवल आर्थिक मदद नहीं, सपनों को उड़ान देने का माध्यम’ : मुख्यमंत्री मोहन यादव

पेट्रोल-डीजल महंगा होने से आम लोग परेशान, कहा- चुनाव तक सब ठीक था और अब जनता पर महंगाई का बोझ डाला जा रहा

धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर की मांग

हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस ने उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर, मांडू, धार, अमझेरा और इंदौर को जोड़ते हुए धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर विकसित करने की मांग भी सरकार के सामने रखी है। उनका कहना है कि इससे प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिलेगी और पर्यटन क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। संगठन ने भोजशाला परिसर में वैदिक संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग भी उठाई है। उनका कहना है कि इससे वेद, संस्कृत और भारतीय संस्कृति के अध्ययन को बढ़ावा मिलेगा।

ये भी पढ़ें : मृत बेटी से बेहतर है तलाकशुदा बेटी… ट्विशा केस में सुनवाई के दौरान बोले तुषार मेहता, CJI ने किसे दी नसीहत?

स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी हों

इसके साथ ही संगठन ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के साथ समन्वय बनाकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है, ताकि दर्शन और पूजा व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके और किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

Dhar bhojshala temple hindu front for justice letter mohan yadav

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 25, 2026 | 02:12 PM

Topics:  

  • Bhojshala News
  • Madhya Pradesh News
  • Mohan Yadav

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.