छिंदवाड़ा के घोघरा वॉटरफॉल में डूबे दो नाबालिग, देर रात तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में नहीं लगा कोई सुराग
Two Minors Drowned in Waterfall: छिंदवाड़ा के घोघरा वॉटरफॉल में नहाने गए 2 बच्चे डूब गए। स्थानीय प्रशासन ने गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन अंधेरे के चलते दोनों का पता नहीं चला पाया।
- Written By: प्रीतेश जैन
घोघरा वॉटरफॉल (फोटो सोर्स- नवभारत)
Chhindwara Waterfall Accident: छिंदवाड़ा जिले के चौरई थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलखेड़ा स्थित घोघरा वॉटरफॉल में बड़ा हादसा हो गया। यहां नहाने गए दो नाबालिग बच्चे गहरे पानी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर चौरई थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से बच्चों की तलाश शुरू की गई, लेकिन देर रात तक दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका।
बताया जा रहा है कि दोनों नाबालिग छिंदवाड़ा के रहने वाले हैं और अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए घोघरा वॉटरफॉल पहुंचे थे। इसी दौरान नहाते समय वे गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते डूब गए। साथ मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी की गहराई अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिल पाई।
अंधेरे के कारण रोकना पड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस और प्रशासन की टीम ने स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से काफी देर तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन अंधेरा बढ़ने और पानी की अधिक गहराई के कारण अभियान को रोकना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
मध्य प्रदेश में कहीं हो रही बारिश तो कुछ जिलों में पड़ रही भीषण गर्मी, आज कई जगहों पर लू का अलर्ट
ट्विशा शर्मा केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द की सास गिरीबाला की अग्रिम जमानत, CBI कभी भी कर सकती है गिरफ्तार
नासिक में पिकनिक बनी मातम, बांध में डूबने से दंपति और दो किशोरों की मौत
भोपाल NHM से IT असिस्टेंट गिरफ्तार, फर्जी MBBS डिग्री रैकेट में 5 गिरफ्तारियां, बड़ा नेटवर्क उजागर
सुबह फिर शुरू होगी तलाश
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वॉटरफॉल के आसपास का क्षेत्र काफी गहरा और फिसलन भरा है, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रात में तलाश अभियान बंद कर दिया गया है। सुबह फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जाएगा और बच्चों की तलाश जारी रहेगी।
ये भी पढ़ें : Sehore News: इछावर में फाइनेंस कर्मियों की दबंगई, अंतिम संस्कार के लिए रखे 2 लाख रुपये लूटे; मामला दर्ज
सुरक्षा इंतजाम पर खड़े हुए सवाल
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं इस घटना ने एक बार फिर पर्यटन स्थलों और वॉटरफॉल क्षेत्रों में सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी, तालाब और झरनों में जा रहे हैं तो सावधान रहें। उपलब्ध हो तो लाइफ जैकेट पहनें और गहराई में ना जाएं। साथ ही बच्चों को लेकर ज्यादा अलर्ट रहें।
