छतरपुर में बच्चों को छोड़ प्रेमी संग गई पत्नी, इंस्टाग्राम की दोस्ती ने तोड़ा परिवार; SP ऑफिस पहुंचा मजदूर पति
Wife Leave Their Husband For Lover: छतरपुर में इंस्टाग्राम रील्स का साइड इफेक्ट, दो बच्चों और पति को छोड़ आशिक संग गई महिला, बेबस मजदूर पति ने न्याय के लिए एसपी दफ्तर में लगाई गुहार।
- Reported By: सरजू पटेल | Edited By: सजल रघुवंशी
सागर में पति को छोड़ आशिक के साथ भागी पत्नी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Wife Leave Labourer Husband Sagar: सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने एक परिवार को बिखेर कर रख दिया। इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने के दौरान हुई दोस्ती कथित तौर पर प्रेम संबंध में बदल गई और एक महिला अपने पति तथा दो बच्चों को छोड़कर दूसरे युवक के साथ चली गई।
अब परेशान मजदूर पति न्याय और मदद की उम्मीद लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा है। मध्यप्रदेश के सागर संभाग के छतरपुर जिले के रहने वाले मुकुंदी का कहना है कि वह मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। उसकी पत्नी को इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने का शौक था। इसी दौरान उसकी पहचान एक युवक से हुई और दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई।
घंटों तक युवक से बातचीत करती रहती थी महिला
मुकुंदी के अनुसार, धीरे-धीरे यह दोस्ती गहरी होती गई और दोनों लगातार मैसेज तथा वीडियो कॉल पर बात करने लगे। पति का आरोप है कि जब वह मजदूरी के लिए घर से बाहर रहता था, तब उसकी पत्नी घंटों उस युवक से बातचीत करती थी। पति ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने अपनी बेटी को इस संबंध की जानकारी किसी को न देने की हिदायत दी थी।
सम्बंधित ख़बरें
मुरैना के राबिया किन्नर डकैती कांड में छठवां बदमाश गिरफ्तार; 5 महीने बाद भी सिर्फ आधा तोला बरामद
MP News: सागर में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन! शिक्षा विभाग की बाबू 2500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के संकल्प के साथ ट्रैक्टर से देश भ्रमण पर निकले रॉकी, पहुंचे महाकाल की नगरी उज्जैन
MP News: बीना विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता पर आज हाईकोर्ट में अहम सुनवाई; 90 दिन की समय-सीमा पर उठे सवाल
अपनी बेटी को डराती-धमकाती थी महिला
महिला ने अपनी बेटी को डराया था कि अगर उसने पिता को कुछ बताया तो उसे डांट या मार पड़ सकती है। मुकुंदी के मुताबिक, 16 अक्टूबर को उसकी पत्नी अचानक घर से लापता हो गई। काफी तलाश के बाद उसने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बाद में महिला का पता चल गया, लेकिन जब पति उसे वापस घर लाने पहुंचा तो उसने लौटने से इनकार कर दिया।
पुलिस ने पीड़ित पति को दी कोर्ट जाने की सलाह
पीड़ित पति का कहना है कि उसने पुलिस से मदद मांगी लेकिन उसे कोर्ट जाने की सलाह दी गई। मुकुंदी का कहना है कि वह एक गरीब मजदूर है और उसके लिए कानूनी प्रक्रिया तथा कोर्ट के चक्कर लगाना आसान नहीं है। वहीं इस पूरे मामले ने एक बार फिर सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और उसके पारिवारिक जीवन पर पड़ने वाले असर को चर्चा का विषय बना दिया है।
यह भी पढ़ें: मुरैना के राबिया किन्नर डकैती कांड में छठवां बदमाश गिरफ्तार; 5 महीने बाद भी सिर्फ आधा तोला बरामद
फिलहाल पति ने एसपी कार्यालय में आवेदन देकर अपनी बात रखी है और प्रशासन से मदद की मांग की है। यह मामला केवल एक परिवार की कहानी नहीं, बल्कि सोशल मीडिया के दौर में बदलते रिश्तों और बढ़ती चुनौतियों की भी तस्वीर पेश करता है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।
