मंदसौर में MD ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़, 13.850 किलो एमडी और 9 किलो केमिकल जब्त; दो आरोपी गिरफ्तार

Drug Free MP Campaign: मंदसौर में 'ड्रग फ्री एमपी' अभियान की बड़ी सफलता, बाजखेड़ी गांव में खेत के मकान पर चल रही एमडी ड्रग्स फैक्ट्री सीज, 13.850 किलो ड्रग्स के साथ 2 गिरफ्तार।
MP High Court reserves verdict in Rahul Gandhi defamation case
मंदसौर में एमडी ड्रग फैक्ट्री का पर्दाफाश (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

MD Drug Factory Exposed In Mandsaur: मध्य प्रदेश सरकार के "ड्रग फ्री मध्यप्रदेश" अभियान के तहत मंदसौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले के नई आबादी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से संचालित एक एमडी ड्रग निर्माण फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए भारी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स, रासायनिक पदार्थ और निर्माण उपकरण जब्त किए हैं। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना ने बताया कि 23 जून को नई आबादी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बाजखेड़ी स्थित एक खेत पर बने पक्के मकान में अवैध रूप से एमडी ड्रग तैयार की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस की विशेष टीम गठित की गई और मौके पर दबिश दी गई। जांच के दौरान वहां संचालित सिंथेटिक ड्रग निर्माण इकाई का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने पूरे परिसर को घेरकर कार्रवाई की।

13.850 किलो एमडी ड्रग और केमिकल जब्त

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 13 किलो 850 ग्राम एमडी ड्रग और 9 किलो 109 ग्राम रासायनिक पदार्थ बरामद किए। इसके अलावा ड्रग निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण भी जब्त किए गए हैं। इनमें दो बड़े स्टील के मटके, तीन स्टील के चम्मच, तपेला, तपेली, एक सेंट्रीफ्यूगल मशीन, एक इलेक्ट्रिक इंडक्शन, इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा, प्लास्टिक ड्रम, तीन बाल्टियां और हैलोजन लाइटें शामिल हैं। पुलिस के अनुसार यह सामग्री लंबे समय से ड्रग निर्माण के लिए उपयोग में लाई जा रही थी।

दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सदाकत (41) निवासी अरोरा कॉलोनी, पटेल नगर, संजीत नाका मंदसौर तथा आरीफ (33) निवासी ग्राम बाजखेड़ी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस मामले का तीसरा आरोपी ताहिर निवासी बाजखेड़ी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, नेटवर्क की जांच जारी

नई आबादी थाना पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 115/2026 दर्ज करते हुए धारा 8, 22, 25 और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण कायम किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर सिंथेटिक ड्रग्स के निर्माण, परिवहन और तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना ने कहा कि जिले को नशामुक्त बनाने के लिए मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com